यह एक सांस्कृतिक प्रतियोगिता थी जिसमें विभिन्न विद्यालयों ने भी भाग लिया इसी दौरान जेपी वी डी ए वी विद्यालय के 12 विद्यार्थियों ने भी विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती अर्पणा मिश्रा के मार्गदर्शन एवं सहयोग से प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दर्ज की यह प्रतियोगिता दो चरणों लिखित एवं मौखिक रूप में सम्पन्न हुई इन सभी विद्यार्थियों में जेपीवी डी ए विद्यालय के विद्यार्थी दिव्यांशु राज कक्षा नवमी ब एवं मुग्धम पंजवानी कक्षा सातवीं ब ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता एवं विद्यालय को गौरव प्रदान किया उनकी इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश क्षेत्रीय जोन के निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी ने प्रातः कालीन सभा में विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया और बधाई देते हुए आगे भी ऐसी ही उपलब्धि प्राप्त करने की आशा व्यक्त की ।


