कालापीपल(बब्लू जायसवाल)प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से शाजापुर जिले की नई भाजपा पदाधिकारियों की टीम घोषित,जिला अध्यक्ष रवि पांडे द्वारा कर दी गई हैं,कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए कई नेता मुंह तकते रह गए,रात दिन नेताओं सेवा करना सब व्यर्थ साबित हुआ,वही बात की जाए कालापीपल विधानसभा की पांच लोगों को जिला कार्यकारिणी में जगह मिली है
जिससे विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का दबदबा कायम रहा,सूत्रों के अनुसार घोषित पदाधिकारी की सूची में लग-भग सभी खेमों संतुष्ट करने की बराबर कोशिश की गई,सभी विधायकों ने अपने-अपने शुभचिंतकों जिला कार्यकारिणी सेट कर दिया है,भाजपा के अंदरूनी समीकरणों पर नज़र रखने वाले जानकारों का कहना है कि या नियुक्तियाँ आगामी स्थानीय निकाय और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुवे की गई हैं,इससे स्थानीय नेतृत्व को मजबूती मिलने के साथ-साथ संगठन में कार्यकर्ताओं की सक्रियता भी बढ़ेगी,नई कार्यकारिणी के साथ आगामी चुनाव बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार होती दिख रही है,पार्टी के स्थानीय नेताओं ने आशा जताई है कि यह संगठनात्मक बदलाव जिले में पार्टी की पकड़ मजबूत करेगी,


