रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम// सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कार्य समिति सदस्य अनिल आर्य को समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार द्वारा नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष पद पर श्री आर्य की नियुक्ति की गई है। श्री आर्य की नियुक्ति में श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ (भारत) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, अंतरराष्ट्रीय महामंत्री एवं गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष आत्माराम परमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री सूरज कैरो,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शासन मंत्री गौतम टेटवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक प्रदीप लहारिया की सहमति से जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है। जिला अध्यक्ष पद पर श्री आर्य की नियुक्ति पर शुभचिंतको परिचितों ने उन्हें बधाइयां प्रेषित की है।


