यह ख़बर थोड़ी अजीब है मगर उतनी ही इंट्रेस्टिंग है राजस्थान के बालोतरा ज़िले के 4 छात्र हेलीकॉप्टर से परीक्षा देने पहुंचे यह छात्र उत्तराखंड के ओपन यूनिवर्सिटी से पत्राचार के माध्यम से बी.एड कर रहे हैं। अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने उन्हें उत्तराखंड के मनुस्यारी जाना था लेकिन भूस्खलन और भारी बारिश के कारण रास्ता बंद था। उसके बाद चारों दोस्तों ने हेलीकॉप्टर किराए पर लिया और परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए