कालापीपल(बब्लू जायसवाल)
कालापीपल खोकरा कला कांग्रेस जनो द्वारा आयोजित किसान महासम्मेलन दिनांक 8 सितंबर सोमवार को दोपहर 12 बजे खोकरा कला मेन मार्केट में आयोजित होगा,जिसमे विशेष रूप से पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे,साथ ही कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के नेतागणों महेन्द्र जोशी, रामवीरसिंह सिकरवार सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति रहेगी,जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसन रज़ा क़ुरैशी ने बताया कि पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के नेतृत्व में कालापीपल विधानसभा के खोकरा कला के मेन मार्केट में क्षेत्र व जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता,किसान,मजदूर व आमजन एकत्रित होंगे और किसानों की मांगों जैसे किसानों को बीमा व मुआवज़ा मिले, सोयाबीन पिला मोजेक से ख़राब फसल का सर्वे हो व तत्काल मुआवजा दिया जाए,भाजपा सरकार बीमा कंपनी की दलाली बंद करे,सोयाबीन 7000 रु व गेहूं 5000 रू क्विंटल का सही भाव हो,ऐसी ही
किसानों की व आमजनों की समस्याओं के निराकरण की मांगों को लेकर किसान सम्मेलन आयोजित किया गया है,जिसमे जिले भर के कांग्रेस नेता,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अलावा किसानों की उपस्थिति रहेगी,कालापीपल पूर्व विधायक व कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कालापीपल विधानसभा के समस्त कांग्रेस जनों,पत्रकार साथियों व किसानों से इस महासम्मेलन में सम्मिलित होने की अपील की है,उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता हसन रज़ा क़ुरैशी ने दी।


