रविवार *आज चंद्रग्रहण के साथ चंद्रमा से सप्तम भाव में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग और सुकर्मा योग का शुभ संयोग से मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशियों के लिए कई मामलों में भाग्यशाली रहेगा,हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलेगा। विशेष- राशि में बताएं अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान अवश्य करें। इससे दरिद्रता दूर हो सकती है। आइए जानते है आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————
*आज 7 सितंबर रविवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जो कि 11:38 पी एम तक जारी रहेगी। इसके बाद आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी सूर्य देव सिंह राशि में वहीं चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54 से दोपहर 12:44 बजे तक और राहुकाल शाम 05:01 से 06:36 बजे शाम तक रहेगा। आज भद्रा – 06:02 ए एम से 12:43 पी एम तक और पंचक – पूरे दिन रहेगी, आज पूर्णिमा श्राद्ध,भाद्रपद पूर्णिमा व्रत और आज पूर्ण चंद्रग्रहण जो भारत में यह ग्रहण पूर्ण रूप से दिखाई देगा और इसकी कुल अवधि लगभग 82 मिनट की रहेगी। आंशिक ग्रहण प्रारंभ : रात 9:57 बजे, पूर्ण चंद्रग्रहण प्रारंभ : रात 11:00 बजे, अधिकतम ग्रहण : रात 11:42 बजे, चंद्रग्रहण पूर्णता समाप्त रात 01:27 बजे होगा शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण काल के बाद दान-पुण्य करना फलदायी होता है। चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद सूर्योदय के समय स्नान करके पूजा करें। अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान अवश्य करें। इससे दरिद्रता दूर हो सकती है। आज के दिन प्रोष्ठपदी पूर्णिमा का संयोग बना है। और ऐसे में दिन के स्वामी भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी रहेंगी। इस पर आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कुंभ राशि में होगा जिस पर आज सूर्य और बुध की युति रहेगी और सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का भी संयोग बना है। और इसके साथ ही आज गुरु और चंद्रमा नवम पंचम योग बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा से मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशियों के लिए कई मामलों में भाग्यशाली रहेगा,हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलें दूर होंगी और जीवन में चारों ओर से खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे और व्यापार में योजनाएं आगे बढ़ेंगी और कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा*
*डॉ.चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*
*मेष* पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में काम की अधिकता के कारण बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीदारी से संबंधित भी कुछ योजनाएं आगे बढ़ेंगी। कुछ समय आध्यात्मिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आत्म बल और सुकून बना रहेगा।
नेगेटिव- आर्थिक कशमकश रह सकती है। कहीं भी जल्दबाजी में निवेश न करें, क्योंकि पैसा वापस मिलना बहुत मुश्किल रहेगा। विद्यार्थियों को अपने प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों पर ही ध्यान दें। इस समय कोई भी नया निर्णय लेने के लिए समय पक्ष में नहीं है। काम को लेकर कोई महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। लेनदेन के मामलों में लापरवाही करना नुकसान दे सकता है।
लव- परिवार में सुख-शांति पूर्ण सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी रोमांटिक माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सिर्फ वर्तमान मौसम की वजह से किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है।
*मेष राशि वाले लाल रंग की वस्तुएं करें दान*
*चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद मेष राशि के जातकों को लाल रंग का चीजें दान करनी चाहिए। इसके लिए आप किसी गरीब या जरूरतमंद को लाल रंग के वस्त्र, मसूर की दाल, चने, गुड़ आदि दान कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल होने से इन चीजों का दान करने आपके लिए सबसे उत्तम रहेगा।*
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3*
*वृषभ* पॉजिटिव- अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो आज उसका तकाजा करने का अनुकूल समय है। प्रॉपर्टी अथवा घर के सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी पर अधिकतर समय व्यतीत होगा। बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती है।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से मनमुटाव होने की आशंका है। इसका असर घर परिवार पर भी पड़ सकता है, लेकिन घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह व हस्तक्षेप से समस्या सुलझ जाएगी। कटु वाणी का प्रयोग करने से बचें।
व्यवसाय- आज आपका व्यवसाय को लेकर लिया गया कोई निर्णय क्रियान्वित हो सकता है, इसीलिए इसके लिए प्रयासरत रहें। फाइनेंस संबंधी कार्य भी परेशानी और बाधा के उपरांत पूरे हो जाएंगे। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे और घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ न करें। किसी भी तरह का रिस्क लेना आपको मुश्किल में डाल देगा।
*वृषभ राशि वाले सफेद वस्तुएं करें दान*
*इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में आपको ग्रहण समाप्त होने के बाद अगले दिन सफेद रंग से जुड़ी चीजें दान करनी चाहिए। इसके लिए किसी गरीब या जरूरतमंद को सफेद वस्त्र, दूध, दही, घी आदि दान कर सकते हैं। इससे चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा।*
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6*
*मिथुन* पॉजिटिव- अविवाहित लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। अगर घर से संबंधित कोई बहुमूल्य वस्तु अथवा वाहन खरीदने की योजना बन रही है तो उस समय बहुत ही अनुकूल है। किसी सामाजिक गतिविधि में आपका महत्वपूर्ण योगदान होने से मान सम्मान बढ़ेगा।
नेगेटिव- स्वार्थ पूर्ण संबंधों में निश्चित दूरी बनाकर रखें। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन की वजह से रिश्ते में दरार पड़ सकती है। पारिवारिक लोगों की जरूरतों का भी ध्यान रखें। अपने संबंधों और जिम्मेदारी के प्रति ज्यादा लापरवाही करना ठीक नहीं है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक कार्यभार रहेगा तथा दिन व्यस्तता पूर्व व्यतीत होगा और आपको आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में किसी भी तरह के अनुचित कार्य में दिलचस्पी न लें, कोई मुसीबत आ सकती है।
लव- विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। युवा मित्रों की दोस्ती और अधिक गहरी होगी। प्रेम संबंध स्थापित होंगे।
स्वास्थ्य- इस समय एलर्जी व खांसी जुखाम की स्थिति रहेगी। लापरवाही न बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है।
*मिथुन राशि हरे रंग की वस्तुएं करें दान*
*चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद मिथुन राशि के लोगों को हरे रंग की वस्तुएं जैसे- मूंग की दाल, हरे वस्त्र, हरी सब्जियां आदि दान करनी चाहिए। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और यही कारण है कि आपके लिए हरे रंग की चीजें दान करना उत्तम रहेगा।*
*भाग्यशाली रंग- क्रीम,भाग्यशाली अंक- 3*
*कर्क* पॉजिटिव- बेहतर ग्रह स्थिति बन रही है। अपनी पिछली कुछ कमियों से सीख कर आप अपनी दिनचर्या में उचित परिवर्तन लाने की कोशिश करें। किसी महत्वपूर्ण योजना की नींव रखने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। अतिरिक्त आय का भी कोई साधन बनेगा।
नेगेटिव- आलस और लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। इसलिए मन को संयमित रखें तथा झूठे दोस्तों से भी दूरी बनाकर रखना जरूरी है। घर के बड़े-बुजुर्गों की राय पर अवश्य ध्यान दें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय को गति देने के लिए अनुकूल समय है। नई संभावनाएं बनेंगी। व्यापार को विस्तृत करने की योजनाएं बनेंगी। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर भी ध्यान अवश्य दें।
लव- घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी सदस्य के विवाह की बातचीत हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। डायबिटीज लोग लापरवाही न करें। मेडिटेशन और व्यायाम अवश्य करें।
*कर्क राशि सफेद वस्तुओं का करें दान*
*आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा माने गए हैं। ऐसे में चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद आपको सफेद वस्तुएं जैसे- चावल, चीनी, दही, दूध और दूध से बनी मिठाई का दान करना चाहिए।*
*भाग्यशाली रंग- सफेद,भाग्यशाली अंक- 3*
*सिंह* पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। किसी काम में उम्मीद से ज्यादा बेहतर परिणाम मिलने वाले है। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में बाधाएं आ रही थीं, आज वह आपकी सूझबूझ से बहुत ही सहज और आसान तरीके से हल हो जाएंगी।
नेगेटिव- फोन तथा मेलजोल के माध्यम से अपने नजदीकी लोगों के संपर्क में रहें। ज्यादा आत्म केंद्रित होना आपके संबंधों में खटास उत्पन्न कर सकता है। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाकर रखना अति आवश्यक है। उधार लेनदेन न करें।
व्यवसाय- अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे, परंतु फिर भी कार्यप्रणाली सुचारू रूप से चलती रहेगी। जमीन-जायदाद संबंधी मामले में कोई निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य कर लें।
लव- कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन व आमोद-प्रमोद में व्यतीत करें, इससे आपसी प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती हैं। उचित खानपान लें।
*सिंह राशि पीले रंग की वस्तुओं का करें दान*
*चंद्र ग्रहण समाप्त होने के अगले दिन सिंह राशि के लोगों को पीले रंग की चीजों का दान करना चाहिए। आप गरीब और जरूरतमंद लोगों को पीले फल, पीली दाल और पीले वस्त्रों का दान कर सकते हैं।*
*भाग्यशाली रंग- मेजेन्टा, भाग्यशाली अंक- 3*
*कन्या* पॉजिटिव- आज आप कई तरह की गतिविधियां पूरी करेंगे। अपनी दिनचर्या और व्यक्तित्व के प्रति जागरूक रहें। लाभदायक अनुबंध अथवा संपर्क स्थापित होंगे। इस मौके को हाथ से न जाने दें और अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से क्रियान्वित करें।
नेगेटिव- आपके बनते कार्यों में अक्सर रुकावटें आने के कारण आपका उतावलापन और गुस्सा ही है। आज मामा पक्ष से विवाद होने की आशंका बन रही है। ये समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने का है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों तथा सहयोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। निवेश संबंधी कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर पुनर्विचार अवश्य कर लें। नौकरी में कुछ नए तथा बेहतर अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
लव- अपने प्रिय जनों और परिवारिक लोगों की परवाह करना आपके मान-सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- घर में कलह होने की वजह से तनाव रह सकता है। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे।
*कन्या राशि हरे रंग की वस्तुएं करें दान*
*आपकी राशि के स्वामी बुध माने गए हैं। ऐसे में चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद आपकी हरे रंग की चीजें जैसे- हरे वस्त्र, हरी सब्जियां, हरी दाल आदि का दान करना चाहिए। साथ ही, गाय को पालक खिलाना बहुत लाभदायक माना गया है।*
*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2*
*तुला* पॉजिटिव- घर परिवार में कुछ योजनाओं को लेकर आपसी विचार-विमर्श होगा और बेहतर हल भी निकलेगा। आप कड़ी मेहनत व परिश्रम से वह सब कुछ हासिल कर सकते हैं, जिसकी आपने तमन्ना की है। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद इस समय आपके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रहेगा।
नेगेटिव- घर में आपसी छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। पैसे के लेनदेन संबंधी कोई गलती होने से भी नुकसान हो सकता है। जिसका नकारात्मक असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने न दें।
व्यवसाय- व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जनसंपर्क बहुत ही लाभदायक रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी संपर्कों को बढ़ाने में व्यस्तता बनी रहेगी। साझेदारी संबंधी व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। इंपोर्ट, एक्सपोर्ट जैसे मामलों में कुछ उलझनें बढ़ सकती हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु डायबिटीक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। नियमित जांच करवाते रहें।
*तुला राशि सफेद चीजों का करें दान*
*चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद तुला राशि के लोगों को सफेद चीजों का दान करना चाहिए क्योंकि, आपके राशि के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। ऐसे में दूध, दही, चीनी, घी आदि का दान करना आपके लिए सबसे शुभ रहेगा।*
*भाग्यशाली रंग- हरा,भाग्यशाली अंक- 8*
*वृश्चिक* पॉजिटिव- समय अनुकूल है। किसी प्रियजन से भेंट मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान संबंधी भी कोई समस्या हल करने में आप सक्षम रहेंगे। स्थितियां शुभ चल रही है। इनका सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर भी निर्भर करता है।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका शक करने का स्वभाव आपके व परिवार दोनों के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देता है। वक्त के अनुसार खुद में भी बदलाव लाना जरुरी है। कंपटीशन की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को किसी विषय में समस्या आने की वजह से चिंता रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। और वहां के माहौल को अनुशासित भी बनाकर रखना आवश्यक है। प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों का सहयोग लेना आपको कोई उचित राह सुझाएगा।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन व मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। घर में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही न बरतें।
*वृश्चिक राशि वाले लाल रंग की चीजें करें दान*
*आपकी राशि के स्वामी मंगल होते हैं। ऐसे में चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद वृश्चिक राशि वालों को लाल रंग के वस्त्र, फल, दाल आदि दान करनी चाहिए। इन चीजों का दान आप हनुमान मंदिर में जाकर भी कर सकते हैं। इससे बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है।*
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2*
*धनु* पॉजिटिव- अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लें, इससे आप अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बना पाएंगे। विद्यार्थियों को रिसर्च, विज्ञान आदि जैसे क्षेत्रों में उचित कामयाबी मिल सकती है।
नेगेटिव- व्यर्थ की मौज-मस्ती में और दोस्तों के साथ समय नष्ट न करें। पैसों के लेनदेन संबंधी किसी भी मामले में बहुत अधिक सावधानी बरतें, कोई नुकसान हो सकता है। दूसरों के काम में ज्यादा हस्तक्षेप करने की बजाय अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रहें।
व्यवसाय- फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। जल्दबाजी में निवेश करना नुकसानदायक होगा। व्यवसाय में अचानक ही कोई उत्तम आर्डर मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा।
लव- परिवार में सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। युवा प्रेम प्रसंगों के साथ-साथ अपने करियर पर भी ध्यान दें।
स्वास्थ्य- दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है।
*धनु राशि वाले पीली वस्तुओं का करें दान*
*चंद्रग्रहण के बाद धनु राशि वालों को पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए क्योंकि, आपके राशि के स्वामी गुरु होते हैं। ऐसे में पीली दाल, पीले वस्त्र और पीले फलों का दान करना आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।*
*भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 1*
*मकर* पॉजिटिव- लाभदायक जन संपर्क स्थापित होंगे। रुके हुए कार्यों को पुनः गति देने का अनुकूल समय है। इसलिए ये समय सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही केंद्रित रहने का है। अगर कोई नया वाहन खरीदने की योजना है तो तुरंत क्रियान्वित करें।
नेगेटिव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल होना जरूरी है। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर होगा। विद्यार्थी व्यर्थ की बातों की वजह से अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी भी प्लानिंग को क्रियान्वित करते समय उससे संबंधित उचित जानकारी लेना जरूरी है। अपने व्यवसायिक हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। वर्ना टैक्स संबंधी कोई समस्या खड़ी हो सकती हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
लव- वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध, दोनों में ही उचित भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्लान भी बनेंगे।
स्वास्थ्य- घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। इस समय उन्हें इलाज और भावनात्मक सहयोग देना जरूरी है।
*मकर राशि काली वस्तुओं का करें दान*
*इस राशि के स्वामी ग्रह न्याय के देवता शनिदेव होते हैं। ऐसे में आपको चंद्र ग्रहण के बाद काली रंग से जुड़ी वस्तुओं का दान कर सकते हैं। किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को काली उड़द की दाल, काला छाता, काले तिल आदि का दान करना सबसे उत्तम रहेगा।*
*भाग्यशाली रंग- हरा,भाग्यशाली अंक- 2*
*कुंभ* पॉजिटिव- आज नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर रहेंगी और आप उन्हें व्यवस्थित रूप से निभाएंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। इनकम का कोई रुका हुआ सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है।
नेगेटिव- इस समय भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। आप अपनी कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं रखकर भूल सकते हैं या खो सकते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। दिल बजाए दिमाग से निर्णय लें।
व्यवसाय- व्यापार में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। कोई योजना जो लंबित पड़ी हुई थी, आज वह पूरी हो सकती है। ऑफिस में सकारात्मक और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- पारिवारिक मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। पारिवारिक नजदीकियां भी आएंगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव करें।
*कुंभ राशि वाले काली वस्तुओं का करें दान*
*चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद कुंभ राशि वालों को काले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए क्योंकि, आपकी राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ऐसे में किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति*
*भाग्यशाली रंग- बादामी,भाग्यशाली अंक- 4*
*मीन* पॉजिटिव- काफी समय बाद नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर होने से सभी आनंदित होंगे। किसी प्रिय मित्र की मुसीबत में उसकी मदद करने से आपको खुशी प्राप्त होगी। घर में नवीन वाहन की भी खरीदारी संभव है।
नेगेटिव- ज्यादा असमंजस की स्थिति में रहने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। कुछ समय आत्म मनन में भी लगाना जरूरी है। कोई भी समस्या आने पर उचित सोच-विचार करें, इससे आपको जल्दी समाधान मिलेगा।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आप व्यक्तिगत कारणों की वजह से ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। स्टाफ और कर्मचारियों का भी उचित सहयोग रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपनी पोस्ट से संबंधित कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों की वजह से पैसे और समय की बर्बादी ही होगी।
स्वास्थ्य- छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। थोड़ी सी सावधानी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी।
*मीन राशि वाले पीली वस्तुओं का करें दान*
*आपकी राशि के स्वामी गुरु होते हैं। ऐसे में चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद आपको पीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। किसी गरीब या जरूरतमंद को पीले फल, पीले वस्त्र, पीली दाल आदि दान करें। इन चीजों का दान आप मंदिर में भी कर सकते हैं।*
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3*


