यह दिन सभी छात्र व शिक्षक के लिए बेहद ही खास होता है। शिक्षक ही हमारे जीवन के सबसे अहम गुरु होते हैं, जो हमें भविष्य में सही रास्ता दिखाने, मार्गदर्शन करने व जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं। शिक्षक हमारे लिए किसी भगवान से कम नहीं होते हैं। शिक्षक की हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है।जो भी समाज में मेधा रखने वाला मनुष्य है, अगर वो समाज की आने वाली पीढ़ी को कुछ दे सकता है, तो उसे जाकर देना चाहिए।
समाज ज्ञानवान हो; समाज सामर्थ्यवान हो। शिक्षा के इतने आयाम हैं, उन आयामों के बारे में खुलकर संवाद करने का समय हम मनीषियों को जरूर मिलना चाहिए। आज देश को जरूरत है-एक सात्विक, चरित्रवान, निस्वार्थ से भरी संकल्पित पीढ़ी की ।
शिक्षक दिवस पर करकबेल में ‘समृद्ध विकास समिति’ द्वारा संचालित संस्कार पब्लिक स्कूल करकबेल द्वारा आयोजित ‘सम्मान समारोह’ में गुरुजनों को सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में बालक बालिकाओं द्वारा सुंदर सुंदर गीत कविताओं के माध्यम से शिक्षकों के महत्व का गुणगान किया गया एवं बच्चों द्वारा शिक्षकों को सम्मान के रूप में आत्मनिर्भर भारत के तर्ज पर छात्रों द्वारा स्वयं तैयार की गई सुंदर सुंदर रचनाओँ को भेंट स्वरूप दी गई विद्यालय के प्रधानपाठक के द्वारा समस्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सनातनी परंपरा के अनुरूप भगवत गीता पुस्तक भेंट स्वरूप सभी को सम्मान में दी गई एवं कार्यक्रम के अंत मे सभी छात्रों के द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के प्रति प्रधानपाठक श्री आदित्य पटेल के द्वारा आभार व्यक्त करके कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।


