5 सितंबर शिक्षक दिवस के उपलक्ष में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में बड़े ही उत्साह पर्व मनाया गया इस कार्यक्रम में पूर्व सेवानिवृत शिक्षक श्री सी एल तिवारी , श्री रामनारायण राय, श्री पंचम सिंह ठाकुर, श्री देवी सिंह, का सम्मान श्रीफल तिलक माला पहनाकर सम्मानित किया गया । सभी शिक्षकों ने आशीर्वचन के रूप में सभी को संबोधित किया । संस्था प्राचार्य भारत सिंह ने सभी का सम्मान करते हुए शिक्षकों के महत्व एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन का परिचय दिया । इस कार्यक्रम के दौरान शाला परिवार के शिक्षक जितेंद्र चौहान,जितेंद्र गुप्ता, दिनेश रैकवार, देवेंद्र पटेल, अमलेश रजक, मोहित साहू, उर्मिला रैकवार एवं समस्त छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष पटेल के द्वारा किया गया।
हरिशंकर बेन


