सिलौंडी: सिलौंडी के कन्या हाई स्कूल में हर साल की तरह इस वर्ष भी प्राचार्य विशाल वरकडे जी ने सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान किया ।
इस अवसर ढीमर खेड़ा बी ई ओ लखन लाल बागरी और प्राचार्य विशाल वरकडे ने आदिवासी ग्राम कारोपानी में आजादी के बाद पहली लड़की जिसने 10 वी में प्रवेश लिया संगीता बैगा पिता कमलेश बैगा का सम्मान किया । बी आई ओ लखन लाल बागरी ने संगीता बैगा को 10 वी पास होने पर 5000 रुपया का पुरस्कार ,साथ ही 12 वी पास होने पर 10000 रुपया देने की घोषणा की है ।
इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक बीरबल राय ,जयनारायण राय , वीरेंद्र कुमार हल्दकार,शेष नारायण मिश्रा,मोहन सिंह , गौरी शंकर राय, सुशील जैन,भीष्म लाल तिवारी ,श्याम नारायण राय,राजकिशोर राय ,अरविंद राय सहित का सम्मान हुआ । कार्यक्रम में रजनीकांत राय ,मंडल सोशल मीडिया धीरज जैन,अंकित बागरी ,अशोक हल्दकार,शरद गुप्ता ,रश्मि बागरी ,स्वेता जैन ,सविता साहू सहित शिक्षक गण और छात्रा की मौजूदगी रही ।


