कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी सिम विक्रयकर्ता एजेंट जितेंद्र बर्मन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दो व्यक्तियों के आधार कार्ड, फोटो और अंगूठे के निशान का दुरुपयोग कर फर्जी सिम एक्टिवेट करने और बेचने का आरोप है।
*गिरफ्तारी की जानकारी:*
– आरोपी जितेंद्र बर्मन को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया, जहां से वह भागने की फिराक में था।
– आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने घर पर मोबाइल और एयरटेल व जियो कंपनी की सिम एक्टिवेट करके बेचने और सिम पोर्ट करने का काम करता था।
– उसने बताया कि उसने मूरत सिंह और आनंद कुमार चौधरी के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 4 फर्जी सिम एक्टिवेट की थीं और उन्हें 500-500 रुपये लेकर बेच दिया था।
*बरामदगी:*
– आरोपी के कब्जे से फर्जी सिम एक्टिवेट करने में उपयोग किया गया मोबाइल और सिम नंबर 7828954078 बरामद किया गया।
– इसके अलावा बायोमेट्रिक मशीन और फरियादी गण मूरत सिंह और आनंद चौधरी के आधार कार्ड की प्रति भी बरामद की गई।
*कार्रवाई:*
– पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और एसडीओपी स्लीमनाबाद आंकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
– थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई ऑपरेशन फास्ट के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य संदिग्ध सिम विक्रयकर्ता एजेंटों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है।


