• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर सर्व धर्म समभाव की अनूठी मिसाल: शिवपुरी में हुआ 56 यूनिट रक्तदान*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 5, 2025
in छिन्दवाडा
0
*जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर सर्व धर्म समभाव की अनूठी मिसाल: शिवपुरी में हुआ 56 यूनिट रक्तदान*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

शिवपुरी, परासिया: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर, मानवता और भाईचारे की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए शिवपुरी में एक ऐतिहासिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह पहल यंग मुस्लिम कमेटी, ‘जागते रहो ग्रुप’ और ‘खून का रिश्ता ग्रुप’ के संयुक्त तत्वावधान में छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया के मार्गदर्शन में पूरी हुई। इस शिविर में सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 56 यूनिट रक्तदान कर समाज में सकारात्मकता का संदेश दिया।

समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने, जो खुद 2011 से अधिक यूनिट रक्तदान करा चुके हैं, इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह सिर्फ एक रक्तदान शिविर नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और नि:स्वार्थ सेवा की एक मजबूत कड़ी है। इस पवित्र त्योहार पर रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देना सबसे बड़ा संदेश है।”

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250905-WA0070.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250905-WA0069.mp4

यह शिविर जिला अस्पताल में भर्ती गरीब और जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। आयोजकों ने बताया कि यह पहल समाज के हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो बिना किसी भेदभाव के सेवा करना चाहते हैं। यह आयोजन जामा मस्जिद आंगनबाड़ी के पास, सिरगोरा, शिवपुरी में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में जागते रहो ग्रुप, खून का रिश्ता ग्रुप और यंग मुस्लिम कमेटी शिवपुरी के सभी सदस्यों ने अथक प्रयास किया। इस सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जब नेक इरादे हों तो मिलकर बड़े से बड़े काम किए जा सकते हैं।
इस शिविर में रक्तदान करने वालों के नाम इस प्रकार हैं: मकरनद्दीन अली, शेख हबीब, सोहेल खान, शेख इजराइल, फैजान खान, शेख ईशा, शेख खालिद, नदीम खान, आमिर खान, मोहसिन खान, श्राद्ध अली, जावेद अली, सबीना खान, नारायण गिरी, शहजाद चिश्ती, अब्दुल निसार, आरिफ अली, तौफीक रजा, इस्माइल खान, सोहेल खान, तौफीक अली, मोहम्मद हसन, सोहेल खान, मोहम्मद कयूम, यासुद्दीन अहमद, श्रेयांश पाडे, इम्तियाज अली, असहाब अहमद, आहिंद अली, जावेद खान, जेबा अली, शेख शरीफ, जुनेद खान, जुबेर खान, शेख तली रियाज, राहुल माथुरे, तरुण विश्वकर्मा, मोहम्मद वकील, विजय सतनामी, त्रिभुवन श्याम, शाहिद हुसैन, रितेश कवरेती, साबिर खान, राकेश सिंह, अनवर मंसूरी, मोहम्मद इरफान, शाहिद खान, ताहिरा खान, मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद साहिल, बलवंत पटेल, शुभम रावतेल, शेख अनवर, एजान अहमद, कौसेनरजा और मोहम्मद समीर।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जागते रहो ग्रुप, खून का रिश्ता ग्रुप की ओर से मोहन विश्वकर्मा, ग्वाल तिवारी, बाबा भवन कुशवाहा, मोनू माहौरे, अंकित थापा, सरबजीत सिंह, एवं विनोद ने अपनी सेवाएं दीं।

यंग मुस्लिम कमेटी शिवपुरी की ओर से सदर शाहिद खान, निसार मामू, अन्नू भाई, खालिक भाई, शहजाद चिश्ती, शेख ईशा, उवेश खान, अरहान, नादीम, जानू भाई, जिब्राइल भाई, कमल भाई, जैनुल भाई, सेक्रेटरी अनवर भाई, गुलाम अली, साजिद भाई, जावेद भाई ने सहयोग किया।

इस कार्यक्रम में जिला अस्पताल ब्लड बैंक छिंदवाड़ा से काउंसलर अविकांत बेले, जुबेदा बानो, नंदनी राउत, राहुल विश्वकर्मा, हितेंद्र कुकडे, फेड्रिक खलखो, प्राची गुप्ता, नोरिमा और किरन विश्वकर्मा ने भी अपनी सेवाएं दीं और एकत्रित किया गया 56 यूनिट रक्त जिला अस्पताल छिंदवाड़ा ब्लड बैंक को सौंपा गया।

चौरसिया ने बताया कि जागते रहो ग्रुप और खून का रिश्ता ग्रुप के माध्यम से हम निरंतर जिला छिंदवाड़ा में जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क रक्तदान की सुविधा दे रहे हैं। इस शिविर के साथ ही हमारे ग्रुप का 2067 यूनिट रक्तदान पूर्ण हो चुका है।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d