कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीप पुलिस की व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शुक्रवार को विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,एसडीओपी निमेष देशमुख थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत द्वारा 3 नई डायल-112 वाहनों विधिवत पूजा अर्चना कर वाहन की चाबी सौंपी ओर मध्य प्रदेश पुलिस ने आपातकालीन सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए डायल-100 की जगह डायल-112 सेवा शुरू कर दी है,एसडीओपी निमेष देशमुख ने बताया की गाड़ियों में लगे आधुनिक और मेडिकल उपकरणों का निरीक्षण भी किया,डायल-112 की गाड़ियां फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल के रूप में काम करेंगी,इनमें जीपीएस,वायरलेस,डिजिटल नेविगेशन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा है,पुलिसकर्मियों को बॉडीवॉर्न कैमरे भी दिए गए हैं,इनसे किसी भी घटना को रिकॉर्ड किया जा सकेगा,नई सेवा से नगर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी,नागरिक किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद ले सकेंगे,इन वाहनों से पुलिस की गश्त और त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ेगी,जिससे लोगों को सुरक्षा का और मजबूत भरोसा मिलेगा,इस अवसर पर कालापीपल पुलिस थाने का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


