कटनी। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव विकासखंड कटनी के ग्राम पंचायत घुघरा में गुरुवार को आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को सुन रहे।इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा और एस डी एम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी भी मौजूद है।
कलेक्टर श्री यादव ने अब तक 18 ग्रामीणों की समस्यायों को सुन कर अधिकारियों को उनके नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन अभी भी जारी है।


