आज केंद्रीय विद्यालय झिन्झरी में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 🌸 महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। नृत्य, गीत, नाटक और भाषणों के माध्यम से उन्होंने शिक्षकों की अमूल्य भूमिका को याद किया। 🙏📚
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को नमन करते हुए सभी ने यह संकल्प लिया कि शिक्षा के पथ पर सदैव आगे बढ़ते रहेंगे और समाज व राष्ट्र की सेवा करेंगे। 🇮🇳
“गुरु ही सच्चे मार्गदर्शक होते हैं, जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं।”
केंद्रीय विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!


