कालापीपल(बब्लू जायसवाल)आगामी गणेश विसर्जन पर्व को लेकर नगर परिषद पानखेड़ी के सीएमओ बद्रीलाल पुरबिया ने नगरवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है,उन्होंने कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं,आमजन से अनुरोध है कि विसर्जन यात्रा में अनुशासन का पालन करें,किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें,सीएमओ ने श्रद्धालुओं से पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि नदी-तालाबों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्राकृतिक मूर्तियों का विसर्जन करें और प्लास्टर ऑफ पेरिस व हानिकारक केमिकल से बनी मूर्तियों का उपयोग न करें,उन्होंने यह भी कहा कि विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा,स्वास्थ्य व पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है और प्रशासन आमजन की सुविधा के लिए पूर्ण रूप से तत्पर है।


