छिन्दवाड़ा/03 सितंबर 2025/ पांढुर्णा कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल, ए.डी.पी.सी. श्री गिरीश शर्मा सहित पांढुर्णा एवं विकासखंड सौंसर के सभी प्राचार्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में एजुकेशन पोर्टल 3.0 एवं विमर्श पोर्टल पर नामांकन प्रविष्टि, साइकिल वितरण, विद्यालयों की जानकारी का अपडेट एवं वेरिफिकेशन, विद्यार्थी एवं शिक्षक प्रोफाइल अपडेट, जेईई व नीट के लिये ऑनलाईन सामग्री उपलब्ध कराना, कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षण एवं स्वच्छ विद्यालय एवं हरित भारत अभियान के अंतर्गत चर्चा की गई।
पांढुर्णा कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो और विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्राथमिकता दी जाए। इस अवसर पर सांदीपनी विद्यालय पांढुर्णा प्राचार्य सहित अन्य प्राचार्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
*संवाददाता शुभम सहारे*


