रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। संयुक्त माली सैनी मरार समाज द्वारा मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग प्रथम अध्यक्ष, संस्थापक, पूर्व कैबिनेट मंत्री, पिछड़ा वर्ग के मसीहा स्वर्गीय रामजी महाजन की पुण्यतिथि में प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश स्तरीय रामजी महाजन पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राम जी महाजन पिछड़ा वर्ग पुरस्कार समारोह अरेरा कॉलोनी स्थित महात्मा फूले भवन भोपाल में 31 अगस्त रविवार को दोपहर 12:00 बजे समारोह पूर्वक आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मेयर मालती राय, पूर्व मंत्री पी सी शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सैनी, प्रेमलता सैनी , सन्मति सैनी, महिला प्रदेशाध्यक्ष कल्पना सैनी, माली सैनी महासभा के अध्यक्ष अजय सैनी मध्य प्रदेश के समाजसेवी सहित इंजीनियर , वैज्ञानिक, पत्रकार, डॉक्टर, शिक्षक, खिलाड़ी अपने-अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वालों को रामजी महाजन पिछड़ा वर्ग पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कुंवर सिंह सैनी संरक्षक एवं मार्गदर्शन संयुक्त माली सैनी सामाजिक कल्याण समिति नर्मदापुरम एवं वरिष्ठ समाज को मुख्य अतिथियों द्वारा शॉल श्रीफल, शील्ड ,ट्रॉफी प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर हमारे अध्यक्ष अजय सैनी, रामकृष्ण सैनी, गोविंदा सैनी, राजेश सैनी, बृजमोहन सैनी, अंकित सैनी, मनमोहन सैनी, देवेंद्र सैनी, रामकुमार सैनी, पप्पू सैनी, मनीष सैनी, आलोक सैनी, कपिल सैनी, हरीश सैनी, महेश कुमार सैनी ,सुरेश कुमार सैनी, शैलेश सैनी, राजू सैनी ,राजेश सैनी समस्त पदाधिकारियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


