• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश मंडला

मंडला -थाना निवास पुलिस की त्वरित कार्यवाही — नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शासकीय शिक्षक गिरफ्तार

by Manish Gautam Chiefeditor
September 1, 2025
in मंडला
0
मंडला -थाना निवास पुलिस की त्वरित कार्यवाही — नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शासकीय शिक्षक गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

संवाददाता -भूनेश्वर केवट

थाना निवास पुलिस ने एक नाबालिग आदिवासी छात्रा से अशोभनीय व्यवहार करने वाले शिक्षक को मात्र 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में की गई, जिसमें थाना निवास की टीम ने तत्परता एवं गंभीरता से कार्य कर एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

घटना का विवरण:
थाना क्षेत्र में निवास एक नाबालिग छात्रा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि 27 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 2 बजे स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने उसे जबरन गले लगाकर गलत नीयत से छेड़छाड़ की। पीड़िता के अनुसार, आरोपी शिक्षक उसकी उम्र व जातीय  से पूर्णतः अवगत था। इसके बावजूद उसने शिक्षकीय मर्यादा व मानव मूल्यों का उल्लंघन करते हुए यह घृणित कृत्य किया।

कानूनी कार्यवाही:
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना निवास में तत्काल भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो अधिनियम एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओ में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला एवं एसडीओपी निवास के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।

गहन विवेचना कर आरोपी शिक्षक को पकड़कर पीड़िता से विधिवत पहचान कराई गई, जिसमें उसने आरोपी की पुष्टि की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल मंडला भेजा गया है।

टीम का विशेष योगदान:

इस कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा:
निरीक्षक वर्षा पटेल (थाना प्रभारी, निवास)
सहायक उप निरीक्षक अरुण आर्मो
आरक्षक रोहित कुमार कुशवाहा, हरवंश ठाकुर, सुरेश भटेरे एवं सूर्यचंद बघेल अजय यादव

सामाजिक संदेश:

एक शिक्षक समाज का निर्माता होता है, परंतु जब वही शिक्षक अपनी सीमाएं लांघता है, तो यह ना केवल पीड़ित छात्रा बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की गरिमा को ठेस पहुँचाता है। थाना निवास पुलिस द्वारा की गई त्वरित व सशक्त कार्यवाही से समाज में यह संदेश गया है कि कानून का पालन सभी के लिए समान है और महिला एवं बाल संरक्षण सर्वोपरि है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई*

*पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d