• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

सोमवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा

by Manish Gautam Chiefeditor
September 1, 2025
in ज्योतिष
0
सोमवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज चंद्रमा पर गुरु और मंगल की शुभ दृष्टि के साथ कई शुभ योगों का अद्भुत संजोग के प्रभाव से मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला और वृश्चिक राशियों के जातक बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे, खूब लाभ और तरक्की दिलाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधित क्षेत्रों में लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————-
*आज 1 सितंबर सोमवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो कि 02:43 ए एम, सितम्बर 02 तक जारी रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि लग जाएगी। बता दें कि आज सूर्य देव सिंह राशि में वही चंद्रमा 07:55 पी एम तक वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में गोचर करेंगे।अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 से दोपहर 12:46 बजे तक और राहुकाल सुबह 07:35 बजे से सुबह 09:10 बजे तक रहेगा। आज सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन प्रातःकाल स्नान करके सफेद वस्त्र पहनें और शिवलिंग पर दूध, जल, शहद, बेलपत्र और अक्षत अर्पित करें। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। व्रत रखने से मन की शांति मिलती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही इस दिन जरूरतमंदों को सफेद चीजें जैसे चावल, दूध या मिठाई का दान करना शुभ फल देता है। शिवजी की आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और पारिवारिक सुख-शांति बनी रहती है। आज के दिन श्रीचंद नवमी का संयोग बनेगा। और दिन के देवता भगवान शिव रहेंगे। जबकि आज के दिन चंद्रमा का गोचर वृश्चिक उपरांत धनु राशि में होगा जो बहुत ही शुभ संयोग है। और तो और आज चंद्रमा पर गुरु और मंगल की शुभ दृष्टि होने से कई शुभ योगों का निर्माण होगा और ज्येष्ठा उपरांत मूल नक्षत्र के संयोग में रवियोग का संयोग बनेगा। जिससे आज के दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला और वृश्चिक राशियों के जातक बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। आज खूब लाभ और तरक्की दिलाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधित क्षेत्रों में लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे और रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। मेहनत से हर कार्य पूर्ण होंगे और व्यापार में दोगुना लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और गुड लक साथ रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और धन लाभ के शुभ संयोग बनते जाएंगे। संपत्ति में वृद्धि होने के संयोग हैं और परिवार से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज धनु राशि के लोग कामकाज में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो रुक जाएं, बदलाव के लिए आज दिन ठीक नहीं है। और मीन राशि के लोगों को कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव – अपने काम को व्यावहारिक तरीके से पूरा करें। भावनाओं को एक सीमा तक ही रखें। कुछ खास लोगों के साथ आपके दोस्ताना संबंध बनेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। युवाओं को अपनी पहली आय मिलने से मन खुश रहेगा।
नेगेटिव – खर्चों पर नियंत्रण रखने की भी जरूरत है, साथ ही अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें, क्योंकि दूसरों के प्रभाव में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इस समय जोखिम भरे कामों में बिल्कुल भी रुचि न लें।
करियर – व्यवसाय में किसी भी तरह की साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रचार में लगाएं तथा विस्तार से संबंधित योजनाओं को गंभीरता से लें। नौकरी करने वाले लोगों को मन मुताबिक जगह पर तबादले से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लव – जीवनसाथी के प्रति आपकी संवेदनशीलता संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगी। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य – गलत खान-पान की वजह से गला खराब हो सकता है। लापरवाही न बरतें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2*

*वृषभ* – पॉजिटिव – बाहरी संपर्कों से बहुत ज्यादा फायदा होने वाला है। जिस काम को करने के लिए पिछले काफी समय से सोच-विचार कर रहे थे, आज उसे शुरू करने का समय आ गया है। सूझबूझ और विवेक से काम करने से हर बाजी आपके पक्ष में रहेगी।
नेगेटिव – बिना वजह बढ़ते काम आपकी चिंता का कारण बनेंगे। जल्दबाजी और ज्यादा उत्साह की वजह से मुसीबत में भी पड़ जाएंगे। इसलिए व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है। किसी पर भी आँख बंद करके विश्वास न करें। इस समय कुछ भागदौड़ की भी स्थिति रहेगी।
करियर – साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है। किसी भी व्यवसाय में अपना ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रचार में ज्यादा लगाएं। विस्तार से संबंधित योजनाओं पर भी विचार होगा। नौकरी करने वाले लोग अपने ऑफिस की कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करें।
लव – परिवार के लोगों का सहयोग और समर्थन बना रहेगा, लेकिन पारिवारिक मामले में ज्यादा दखल न करें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आँखों में किसी तरह की दिक्कत लग रही है, तो समय रहते जाँच करवाना सही रहेगा।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 1*

*मिथुन* – पॉजिटिव – समय काम को सफल बनाने वाला बना हुआ है। किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिससे नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस करेंगे। दूसरों से उम्मीद करने की बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें। आपके काम सही ढंग से बनते जाएंगे।
नेगेटिव – नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है और आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। उधार से संबंधित कोई भी लेन-देन आज न करें।
करियर – व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें, तो ज्यादा बेहतर है। व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। ऑफिस में चल रही परेशानियों में कुछ कमी आएगी।
लव – घर तथा व्यवसाय में सही तालमेल बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच भी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।
स्वास्थ्य – थकान की वजह से पैरों में दर्द व अपच जैसी शिकायत महसूस हो सकती है। लापरवाही न करके तुरंत दवाई लें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5*

*कर्क* – पॉजिटिव – इस समय लाभ से संबंधित ग्रहों की स्थिति बनी हुई है। पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत और लगन के अनुसार परिणाम मिलेंगे। किसी भी परिस्थिति में आपका स्वाभिमान व आत्मबल बना रहेगा।
नेगेटिव – निजी कामों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी हाथ बंटाना जरूरी है। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बारे में खास जानकारी न दें, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थीगण पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रखें। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।
करियर – व्यवसाय में बहुत ज्यादा व्यस्तता बनी रहेगी। साथ ही कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। काम की जगह से जुड़े सभी फैसले दूसरों से उम्मीद रखने की बजाए खुद ही लेने का प्रयास करें। नौकरी में बदलाव से संबंधित कोई खबर मिलेगी।
लव – घर का माहौल सुखद और प्रेम भरा रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति से शादी में बदलने के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम में बदलाव की वजह से कुछ आलस और सुस्ती आ सकती है।
*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 9*

*सिंह* – पॉजिटिव – प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों के साथ रहने का मौका न छोड़ें, इससे आपका संपर्क और पहचान बढ़ेगी। विद्यार्थियों को भी पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। किसी संबंधी के यहाँ समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव – बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें तथा जैसी स्थिति है उस पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। युवाओं का ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित नहीं हो पाएगा, जिसकी वजह से दिक्कत आ सकती हैं। संबंधों को संभालने का दायित्व आप पर ही है।
करियर – व्यवसाय में किसी प्रोजेक्ट को लेकर चल रही गतिविधियों में सुधार आएगा। कर्मचारियों पर विश्वास तथा दोस्ताना व्यवहार रखना उनकी काम करने की क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
लव – पति-पत्नी आपसी तालमेल द्वारा घर का माहौल सुखद बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य – दुर्घटना या चोट लगने की संभावना है। थोड़ी सावधानी बरतें। जोखिम भरे काम से बचें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9*

*कन्या* – पॉजिटिव – आज अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। दोस्तों और जानकारों के साथ अपने संबंधों को और अधिक मधुर बनाएं। इस समय नई-नई जानकारियां मिलेंगी जो कि भविष्य में फायदेमंद साबित होंगी।
नेगेटिव – बेकार की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। कोई भी पारिवारिक समस्या होने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करना सही रहेगा। किसी मित्र की वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं, हालाँकि जल्दी ही सच्चाई का खुलासा भी हो जाएगा।
करियर – काम की जगह पर कोई भी काम करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें, क्योंकि इस समय कुछ फैसले गलत होने की आशंका है। विद्यार्थियों को कहीं नौकरी से संबंधित विभागीय परीक्षा में मन के मुताबिक परिणाम मिलने की संभावना है।
लव – घर-परिवार से संबंधित कामों में अपना योगदान जरूर दें। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य – बहुत ज्यादा काम की वजह से थकान महसूस हो सकती है। तनाव मुक्त रहने के लिए योगा करें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 4*

*तुला* – पॉजिटिव – आज उम्मीद से ज्यादा सफलता दायक स्थितियां बन रही हैं। सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा तथा उनके साथ बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। उनकी सलाह और मार्गदर्शन को अपनाएं। कोई कीमती चीज की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव – ध्यान रखें कि आपकी लापरवाही की वजह से ही कुछ काम बनते-बनते बीच में ही रुक सकते हैं, लेकिन इसका कारण आपकी एकाग्रता में कमी होना ही है। पुरानी नकारात्मक बातों को हावी न होने दें तथा दूसरों के मामले में ज्यादा ध्यान न देकर अपने कामों के प्रति ध्यान दें।
करियर – ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। आपके व्यवसायिक काम अपने आप ही बनते जाएंगे। सहयोगी तथा कर्मचारियों का भी आपके कामों के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपने तबादले से संबंधित कोई खबर मिल सकती है, जो कि बेहतर रहेगी।
लव – व्यवसायिक तनाव का असर परिवार पर भी पड़ेगा। जीवनसाथी अथवा परिवार के लोगों का अपनी समस्या के समाधान के लिए सहयोग जरूर लें।
स्वास्थ्य – खान-पान हल्का तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें। इस समय पेट से संबंधित दिक्कत रह सकती है।
*भाग्यशाली रंग: गहरा पीला, भाग्यशाली अंक: 9*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – आप अपने सकारात्मक नजरिए व संतुलित सोच के साथ कामों को व्यवस्थित करते जाएं। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी। आपकी भावुकता की बजाय व्यावहारिक सोच आपकी तरक्की में सहायक रहेगी।
नेगेटिव – आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आर्थिक रूप से कुछ उलझनें एवं समस्याएं आएंगी, लेकिन हर मुश्किल का सामना आप निडरता से करेंगे और हल भी पा लेंगे।
करियर – कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा जरूर करें, इससे आपको सही समाधान मिलेगा तथा काम में बढ़ोतरी भी होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों में आज अचानक से ही कोई फायदा होगा। कोई सरकारी दौरा भी संभव है।
लव – घर-परिवार के प्रति जीवनसाथी का सहयोग और सेवा भाव आपको मानसिक रूप से सुकून देगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य – ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की नियमित जाँच करते रहें। बदलते हुए मौसम का प्रभाव भी स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9*

*धनु* – पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से आप जिस काम को लेकर प्रयास कर रहे थे, उसके सही परिणाम मिलने का अनुकूल समय आ गया है। विरोधी भी आपके सामने हार मान जाएंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे, इसलिए समय का सही इस्तेमाल करें।
नेगेटिव – घर में सही व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुशासन रखना भी जरूरी है। पैसों से संबंधित मामलों को लेकर किसी करीबी व्यक्ति से वाद-विवाद जैसी स्थिति बनने की आशंका है। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में दूरियां न आने दें।
करियर – व्यवसाय को लेकर अभी परिस्थितियां जैसी हैं वैसी ही रहेंगी। काम की जगह पर किसी भी तरह के बदलाव अथवा योजना बनाने के लिए अनुकूल समय का इंतजार करें। अगर साझेदारी से संबंधित योजना बने, तो तुरंत उस पर अमल करना सकारात्मक रहेगा।
लव – पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा, लेकिन एक्स्ट्रा मेरिटल संबंध आपके जीवन में जहर घोल सकते हैं, इनसे दूर ही रहें।
स्वास्थ्य – खांसी, जुकाम जैसी समस्या को लापरवाही में न लें तथा सही इलाज करवाएं। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6*

*मकर* – पॉजिटिव – समय अनुकूल है। रुके हुए कामों में गति आएगी, लेकिन भावुकता की बजाए चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके अनुकूल करेगा। मित्रों अथवा रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर से संबंधित कार्यक्रम बनेगा और आपसी मेल-मिलाप सुखद रहेगा।
नेगेटिव – खरीदारी आदि में समय बीतेगा, लेकिन दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। किसी से अगर कोई वादा किया है, तो उसे पूरा भी जरूर करें। आज मन की स्थिति में कुछ बेचैनी भी रह सकती है।
करियर – साझेदारी करने का प्लान है तो उसे तुरंत लागू करें। व्यवसाय से संबंधित काम तय समय पर पूरे होते जाएंगे। इस समय काम करने के तरीके में कुछ बदलाव भी लाने की जरूरत है। ऑफिस में बहुत ज्यादा काम होने की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव – परिवार के लोगों के साथ खरीदारी और मौज-मस्ती में भी समय बीतेगा। प्रेम संबंध में किसी तरह के अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य – पेट से संबंधित किसी तरह की दिक्कत रहेगी। इसकी वजह सिर्फ अनियमित खान-पान ही है। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 1*

*कुंभ* – पॉजिटिव – फायदेमंद समय है। परिस्थितियां भी अनुकूल बनी हुई है। आपको अपनी मेहनत और काम करने की कुशलता द्वारा उम्मीद के अनुसार लाभ हासिल होगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार व संबंधियों के लिए समय निकाल लेंगे। अपनी योजनाओं को लागू करने का अच्छा समय है।
नेगेटिव – बड़े-बुजुर्गों तथा वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान में कमी न आने दें। कुछ करीबी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको अगर झुकना पड़े, तो शर्मिंदगी न महसूस करें। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत है।
करियर – व्यवसाय से संबंधित सभी फैसले खुद ही लें और उन पर अमल करें, क्योंकि किसी और की सलाह आपका नुकसान का कारण बन सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव – दांपत्य संबंध मिठास भरे रहेंगे। प्रेम संबंधों को मर्यादित बनाकर रखना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य – सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या उठ सकती है, लेकिन यह एसिडिटी और अनियमित खान-पान की वजह से ही होगा, इस बात का ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5*

*मीन* – पॉजिटिव – आपके सही सहयोग और व्यवस्थित रहने से घर और व्यवसाय दोनों जगह सही तालमेल बना रहेगा। पास की यात्रा भी संभव है, जो कि फायदेमंद रहेगी। रिश्तेदारों तथा दोस्तों के साथ भी कुछ समय बिताने से संबंधों में मजबूती आएगी।
नेगेटिव – किसी के साथ भी बेकार के वाद-विवाद की स्थिति में न पड़ें और आज कहीं पर भी पैसा न लगाएं, क्योंकि इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर – व्यवसाय में कुछ दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। अपने स्वभाव को बहुत ही सहज बनाकर रखें, गुस्से की वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपने कामों को बखूबी अंजाम देंगे, जिससे बड़े अधिकारियों के बीच उनकी सराहना भी होगी।
लव – घर में सुख-शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य – कभी-कभी कुछ नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। मेडिटेशन करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी बिताएं।
*भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 5*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*अरनिया कलां से कोठरी कलां 15 कि.मी सड़क का भूमिपूजन*  कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार की मुख्य अतिथि में 26 करोड़ 86 लाख रुपए की सड़क का भूमिपूजन…।

*अरनिया कलां से कोठरी कलां 15 कि.मी सड़क का भूमिपूजन* कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार की मुख्य अतिथि में 26 करोड़ 86 लाख रुपए की सड़क का भूमिपूजन...।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d