कटनी/ वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार दुबे एवं प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामाधार गौतम के अनुमोदन अनुसार संगठन के जिला अध्यक्ष सीताराम दुबे ने बरही तहसील के अध्यक्ष के रूप में लोकप्रिय पेंशनर एवं सेवा निवृत्त फार्मासिस्ट विपिन सोनी को तहसील बरही का अध्यक्ष तथा एवं रामस्वयंवर गर्ग
सेवानिवृत शिक्षक कैमोर को विजय राघवगढ़ तहसील का अध्यक्ष तथा सुशील राय सेवानिवृत शिक्षक देवरी फाटक को रीठी का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों से अपेक्षा की गई है कि पेंशनर्स एसोसिएशन की मजबूती बढ़ेगी और पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित गति से स्थानीय स्तर पर ही निराकरण हो सकेगा। इनकी नियुक्ति से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी पंडित रामनरेश त्रिपाठी, विद्याधर मिश्र, सीताराम दुबे,पुरुषोत्तम गौतम, डाक्टर अनिल मिश्रा, विमलेंदु पयासी,के आर दुबे, वीरेंद्र नायक, डॉ आर के पाठक,के एल श्रीवास्तव, सी एल शुक्ला, आरबी त्रिपाठी वाल्मीकि मिश्रा, विजय भूषण नायक,सुभाष पटेल, प्रमोद मिश्रा,रामकुमार
द्विवेदी,मथुरा प्रसाद झारिया, महेंद्र पटेल, एल एस राजपूत,अजय शर्मा, श्रीमती रमा गौतम, सुदामा पटेल, राजेश्वरी तिवारी, डाक्टर आर के पाठक,श्रीमती कल्पना बैस, गोविन्द तिवारी,लखन सिंह, अनिल मिश्रा, मोहनलाल हल्दकार, राजेश पांडे, कुंवर लाल सोनी, रामनारायण पाण्डे, केशव दुबे विष्णु हल्दकार, आदि अनेकों पेंशनरों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी और कहा कि इन पदाधिकारियों की नियुक्ति से कटनी जिले में संगठन में और मजबूती आयेगी।
रामाधार गौतम
प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष
वरिष्ठ नागरिक
पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश
कटनी


