शासकीय महाविद्यालय सिलौडी कटनी मे स्वामी विवेकानंद कॅरिअर मार्गदर्शन योजना के तहत एक माह/60 घंटे का अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम “जैविक खेती एवं बागवानी” 1 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। यह प्रशिक्षण उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित है तथा सेडमैप कटनी द्वारा समस्त नियमित छात्र छात्राओं को प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ अंकुर ओमर के देख रेख मे तथा प्राचार्य श्री रतिराम अहिरवार जी के संरक्षण मे प्रदान किया जाएगा।


