कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीपल विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा 30 कि.मी का लम्बा अमलाय-खमलाय मार्ग हैं,क्षेत्र में ऐसी कई सड़कें जो बारिश के समय में निकलना भी मुश्किल हो जाता है,इस मुद्दे को लेकर अभी तक कई गांवों के लोग धरना आंदोलन भी कर चुके हैं,ग्रामीणों के लिए राहत की खबर यह है कि
क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी की अर्थक प्रयासों से इस मार्ग जिला मुख्य मार्ग घोषित करदया गया है और जल्दी ही इस मार्ग का काम शुरू हो जाएगा,अभी यहां मार्ग 3 मीटर से होकर 7 मीटर बनेगा,जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है,यहां सड़कें बनने के बाद करीब हजारों से लोगों की आवाजाही आसान होगी, यहां मार्ग लग-भग 32 किलोमीटरक है जो 80 करोड रूपए के लग-भग की लागत से बनकर तैयार होगा,
बता दें कि जगह-जगह गड्ढे होने से सर्दी,गर्मी के मौसम में चला लेते हैं,लेकिन बारिश के मौसम में कीचड़ की स्थिति बनने से काफी दिक्कत होती है,कीचड़ में गिरते-उठते हुए सफर करने मजबूर होना पड़ता है,इसे देखते हुए लोग लंबे समय से अधिकारी,जनप्रतिनिधियों से पक्की सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं,जब से विधायक घनश्याम चंद्रवंशी निर्वाचित होकर आए है,तब से ही श्री चंद्रवंशी इस मार्ग लेकर प्रयासरत थे,
इनका कहना है।
प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी,बारिश बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और यहां अब टू लेन बनेगा..।
“पीडब्ल्यूडी एसडीओ शुभम मौर्य शुजालपुर”


