गत तीन वर्षों से कालापीपल थाने क्षेत्र से 60 नाबालिग लड़का लड़की गायब हुए जो गंभीर मामला है..!
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)लेकिन आजकल प्रदेश नेताओ ध्यान कौन सी महिला शराब पीती है ? कौन लड़की लिव-इन में रहती है ?और कौन कैसे कपड़े पहनती है ? बेशक यह उनका निजी मामला है ओर यह उनके परिवार की जिम्मेदारी है,लेकिन आपको जानकर आश्चर्य और दुख होगा कि कालापीपल क्षेत्र में गत वर्षों में 60 लड़का-लड़की गायब हुए थे,लेकिन कालापीपल पुलिस ने एक को छोड़ बाकी सभी लड़का-लड़कियों को ढूंढ निकाला यहां कालापीपल थाने के पुलिस टीम के कप्तान रवि भंडारी की बड़ी उपलब्धि है,इसी वजह से एस आई रवि भंडारी को नो बार जिला स्तर पर पुरस्कार मिल चुके हैं,शाजापुर जिले के एसपी यशंपाल सिंह राजपूत एवं कालापीपल पुलिस थाने की टीम ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया,लग-भग सभी लड़का लड़कियों ढूंढ कर उनके मां-बाप के सुपुर्द किया,अब सवाल यही उठता है कि नेताओं के बयानों पर हंगामा मच जाता है,विपक्षी पार्टी का नेता अगर कुछ कह देता है तो अखबारों की सुर्खियां बनती है,लेकिन पुलिस के इन कामों पर किसी भी नेता का ध्यान नहीं जाता है।


