केन्द्रीय विद्यालय झिंझहरी, कटनी
आज राष्ट्रीय खेल दिवस ( मेजर ध्यानचंद ) के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विविध खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।
बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क का सुंदर प्रदर्शन किया।
👉 कक्षा 1 – गुब्बारे फोड़ प्रतियोगिता
👉 कक्षा 2 – नींबू-चम्मच दौड़
👉 कक्षा 3 – पुस्तक संतुलन
👉 कक्षा 4 – खो-खो
👉 कक्षा 5 – म्यूज़िकल चेयर
✨ इस अवसर पर विद्यार्थियों ने खेलों के महत्व को समझा और स्वास्थ्य व फिटनेस का संदेश दिया।
हम सभी शपथ लेते हैं कि खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाएँगे और स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देंगे।



