छिन्दवाड़ा/29 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल द्वारा आज जिले के विभिन्न शासकीय संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल द्वारा प्रातः 11:00 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिंगा, विकासखंड मोहखेड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कक्षा 9वीं एवं 10वीं की त्रैमासिक परीक्षाए संचालित पाई गईं। विद्यालय परिसर स्वच्छ एवं शौचालय साफ-सुथरे पाए गए। साथ ही यह भी पाया गया कि विद्यालय में जेईई एवं नीट की कक्षाएँ नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं तथा आवश्यक पाठ्य सामग्री की व्यवस्था विद्यालय स्तर पर की जा चुकी है।
इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल द्वारा दोपहर 1:00 बजे शासकीय पीएम श्री हाई स्कूल भैसादंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर अपेक्षाकृत कमजोर पाया गया तथा रेमेडियल कक्षाएँ नियमित रूप से संचालित न होने पर प्रभारी प्राचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक श्रीमती करुणा कायनदे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। साथ ही कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति अत्यंत कमजोर पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों का शैक्षणिक स्तर अत्यंत कमजोर पाये जाने, कक्षा तीसरी, चौथी, पांचवी के विद्यार्थियों से हिन्दी, अंग्रेजी विषय न पढ़ पाने, विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होने, विद्यालय की साफ-सफाई एवं समग्र व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर प्राथमिक शिक्षक श्री विनोद वानखडे एवं सहायक शिक्षक श्री नरेश मिश्रा की एक-एक वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोके जाने के आदेश जारी किए गए।
निरीक्षण के इसी क्रम में दोपहर 1:30 बजे उप स्वास्थ्य केंद्र भैसादंड का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीकाकरण पंजी, गर्भवती महिलाओं के पंजी एवं 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण अभिलेखों का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संतुष्टि व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान जिला व्यावसायिक समन्वयक डॉ.साबिर फारुकी भी उपस्थित रहे। उन्होंने शासकीय पीएम श्री हाई स्कूल भैसादंड में संचालित व्यावसायिक शिक्षा (कृषि ट्रेड) का अवलोकन किया तथा प्रायोगिक कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। साथ ही विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा**जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने किया जिले के विभिन्न शासकीय संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण*
*पीएमश्री विद्यालय भैसादंड में शैक्षणिक गुणवत्ता न्यून पाई जाने पर दो शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी गई*
छिन्दवाड़ा/29 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल द्वारा आज जिले के विभिन्न शासकीय संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल द्वारा प्रातः 11:00 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिंगा, विकासखंड मोहखेड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कक्षा 9वीं एवं 10वीं की त्रैमासिक परीक्षाए संचालित पाई गईं। विद्यालय परिसर स्वच्छ एवं शौचालय साफ-सुथरे पाए गए। साथ ही यह भी पाया गया कि विद्यालय में जेईई एवं नीट की कक्षाएँ नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं तथा आवश्यक पाठ्य सामग्री की व्यवस्था विद्यालय स्तर पर की जा चुकी है।
इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल द्वारा दोपहर 1:00 बजे शासकीय पीएम श्री हाई स्कूल भैसादंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर अपेक्षाकृत कमजोर पाया गया तथा रेमेडियल कक्षाएँ नियमित रूप से संचालित न होने पर प्रभारी प्राचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक श्रीमती करुणा कायनदे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। साथ ही कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति अत्यंत कमजोर पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों का शैक्षणिक स्तर अत्यंत कमजोर पाये जाने, कक्षा तीसरी, चौथी, पांचवी के विद्यार्थियों से हिन्दी, अंग्रेजी विषय न पढ़ पाने, विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होने, विद्यालय की साफ-सफाई एवं समग्र व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर प्राथमिक शिक्षक श्री विनोद वानखडे एवं सहायक शिक्षक श्री नरेश मिश्रा की एक-एक वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोके जाने के आदेश जारी किए गए।
निरीक्षण के इसी क्रम में दोपहर 1:30 बजे उप स्वास्थ्य केंद्र भैसादंड का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीकाकरण पंजी, गर्भवती महिलाओं के पंजी एवं 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण अभिलेखों का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संतुष्टि व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान जिला व्यावसायिक समन्वयक डॉ.साबिर फारुकी भी उपस्थित रहे। उन्होंने शासकीय पीएम श्री हाई स्कूल भैसादंड में संचालित व्यावसायिक शिक्षा (कृषि ट्रेड) का अवलोकन किया तथा प्रायोगिक कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। साथ ही विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*