कालापीपल(बब्लू जायसवाल)नगर परिषद पानखेड़ी की बड़ी अजीबो-गरीब स्थिति है,आपको बता दें की लगातार बारिश के चलते नगर की सड़के पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है,इसका मुख्य कारण है नल-जल योजना द्वारा पुरे नगर की सड़के खोद कर पटक दी गई,नगर में अव्यवस्थाओं को लेकर जनता में गहरा रोष है,नागरिकों द्वारा अपनी शिकायत के आवेदन नगर परिषद को दिए जाते हैं,लेकिन आवेदनों को कचरे की टोकरी में फेंक दिया जाता है और रसूखदारों एवं नेताओं के फोन पर अधिकारी तात्पर्य से कार्यवाही को अंजाम दे देते हैं, विधायक कार्यालय के आस-पास फैली गंदगी,कचरे से भरे नाले,टूटी सडक़ें और गड्ढों में भरे गंदे पानी ने नगर परिषद के ऊपर सवाल खड़े कर रही हैं,विधायक कार्यालय के पास जनपद पंचायत परिसर,कृषि विभाग,आधार सेंटर,अस्पताल व जनपद के क्वार्टर बने हुए हैं,इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है,इस दौरान दुकानदारों से बातचीत की गई,तो उन्होंने बताया कि यहां बारिश के समय में यही हाल इस सड़क का रहता है,नगर की अधिकतर सड़कों पर गड्ढे हो चुके हैं और गड्ढे जलमग्न है,विधायक कार्यालय के सामने टूटी सडक़ पर गड्ढों को ठीक नहीं कराया जाता है,इसे राजनीति समझे या लापरवाही क्या है?


