रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा नर्मदापुरम की प्रबंध समिति का पुनर्गठन सर्वसम्मति से मंगलवार 26 अगस्त को रेवा कक्षा में कलेक्टर की प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें नवीन कार्यकारिणी में शिक्षाविद् और वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण शर्मा को जिला प्रबंध समिति का चेयर मेन, सचिव डॉ हर्षल कावरे, डॉक्टर राजेश माहेश्वरी को वॉइस चेयरमैन एवं आनंद पारे को कोषाध्यक्ष एवं जिला प्रबंध समिति सदस्य के रूप में भूपेंद्र चौकसे , डॉ अतुल सेठा, डॉ रविन्द्र गंगरारे, डॉ सुनीता कामले, डॉ बबीता राठौर, डीएस दांगी, उदित द्विवेदी, मुकेश श्रीवास्तव, अनिल अग्रवाल, गौरव सेठ, विपिन जैन, आशीष शर्मा, नीरजा फौजदार, अनीता दुबे, आमीन रायन, इटारसी से सत्यम अग्रवाल, डॉ नीरज जैन, भरत वर्मा, पिपरिया से हरदीप नागपाल, सोहागपुर से कृष्णा पालीवाल, सिवनी से रितेश जैन को चुना गया। सभी सदस्यों एवं पदाधिकरियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई एवं रेड क्रॉस के सिद्धांतों पर मानव सेवा करने का संकल्प दिलाया गया।


