• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश मंडला

*कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर महिलाओं का फूटा आक्रोश…. ..नेहरू स्मारक पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन, जताया विरोध ………….

by Manish Gautam Chiefeditor
August 28, 2025
in मंडला
0
*कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर महिलाओं का फूटा आक्रोश…. ..नेहरू स्मारक पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन, जताया विरोध ………….
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

संवाददाता -भूनेश्वर केवट

*मंडला। बुधवार को जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में महिला मोर्चा एवं भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिला विरोधी घटिया बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा ने भाजपा जिला कार्यालय से विशाल रैली निकालकर नेहरू स्मारक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी एवं कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नेहरू स्मारक पहुंचकर आक्रोशित महिलाओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू कछवाहा ने कहा कि मध्यप्रदेश की महिलाओं को शराबी बताकर जीतू पटवारी ने न सिर्फ मातृशक्ति का अपमान किया है, बल्कि प्रदेश की संस्कृति और संस्कारों का भी घोर अपमान किया है। कांग्रेस नेताओं की ऐसी सोच से उनकी वास्तविक मानसिकता उजागर होती है। महिला मोर्चा ने मांग की है कि जीतू पटवारी तुरंत प्रदेश की सभी महिलाओं से सार्वजनिक मंच पर माफी माँगे, अन्यथा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशभर में उनका कड़ा विरोध जारी रखेगी। महिला मोर्चा ने कांग्रेस को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही माफी नहीं माँगी जाती तो आने वाले समय में आंदोलन और उग्र होगा।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री शशि पटेल ने कहा कि इस देश की संस्कृति में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है और कांग्रेस नेता महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस को यदि थोड़ी भी शर्म है तो तुरंत अपने प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा दिलाए और महिलाओं से माफी मंगवाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अनीता तिवारी, उमा यादव, प्रिया धुर्वे, बबीता अधिकारी, अंजली मिश्रा, प्रतिका चौरसिया, विनीता दुबे, सरिता महान, कमला टांडिया, कल्पना बरमैया,अंकिता दुबे, तरला कछवाहा, प्रतिभा साहू, अनीता चौधरी, संध्या यादव, मीनाक्षी यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम महिलाएँ शामिल हुईं। पूरे प्रदर्शन के दौरान महिलाओं में भारी आक्रोश और एकजुटता देखने को मिली।
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत वरिष्ठ कार्यकर्ता विनय मिश्रा, थामन बरमैया,, रितेश राय, दिनेश चौधरी, अनुराग चौरसिया, सुधीर मिश्रा, सुशील मिश्रा,अंशुमाली शुक्ला, अभिषेक राय,आनंद जैन,विनय तिवारी, आकाश क्षत्री, जहूर मोहम्मद, रानू ठाकुर, आशीष झारिया, अजीत सिंहानी, मंगलेश चक्रवर्ती,चंद्रशेखर निखारे, सावन चौरसिया, सावन नीखर, विकास यादव, अमित मिश्रा,हबीब गौरी,वेदप्रकाश दुबे, हरिशंकर नामदेव, टेकचंद्र पंद्रो,शेरसिंह, दशरथ सैयाम, ओमकार रजक, अभिनव सिहारे, प्रवीण मिश्रा, अशोक भांवरे, संतोष कछवाहा, हिदायत गौरी, अतुल जैन,नागेंद्र दीक्षित, यशवल तिवारी, नरेश सिंधिया, पंकज दुबे, कतकू लाल भलावी, प्रमोद यादव सहित भाजपा के नगर एवं ग्रामीण मण्डल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा कार्यालय मण्डला

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सिक्युरिटी गार्ड व सुपरवाइजर भर्ती हेतु 29 को खिरकिया में लगेगा शिविर*

*सिक्युरिटी गार्ड व सुपरवाइजर भर्ती हेतु 29 को खिरकिया में लगेगा शिविर*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d