• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज का राशिफल जानिए आपकी राशि के लिए क्या है भविष्यफल

by Manish Gautam Chiefeditor
August 28, 2025
in ज्योतिष
0
12 राशियों के इन 12 मंत्रों के द्वारा श्री गणेश आपके सभी कार्यों को सिद्ध करते है
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज ऋषि पंचमी पर लक्ष्मी नारायण योग,अनफा योग और वसुमान योग का अनुपम संयोग से मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशियों वाले सौभाग्यशाली रहेगें कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। उत्तम संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं आज का दिन आपका कैसा रहेगा*
———————————————————–
*आज 28 अगस्त गुरुवार को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जो कि 05:56 पी एम तक तक जारी रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि लग जाएगी। सूर्य देव सिंह राशि में वहीं चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक और राहुकाल दोपहर 01:58 बजे से 03:35 बजे दोपहर तक रहेगा। आज ऋषि पंचमी, संवत्सरी पर्व, स्कन्द षष्ठी जैसे प्रमुख त्योहार है।आज ऋषि पंचमी भाद्रपद शुक्ल पंचमी को मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण व्रत है, जो हरतालिका तीज के दो दिन बाद और गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद आता है। यह व्रत सप्त ऋषियों को श्रद्धांजलि देने और रजस्वला दोष से शुद्धि प्राप्त करने के लिए मनाया जाता है। हिंदू धर्म में पवित्रता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है और शरीर एवं आत्मा की पवित्रता बनाए रखने के लिए कठोर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ऋषि पंचमी व्रत विशेष रूप से महिलाओं द्वारा किया जाता है और इसका उद्देश्य रजस्वला दोष से मुक्ति प्राप्त करना है। यह व्रत नेपाली हिंदुओं में अधिक लोकप्रिय है और कुछ क्षेत्रों में तीन दिवसीय हरतालिका तीज व्रत का समापन ऋषि पंचमी पर होता है। आज के दिन का ग्रह स्वामी गुरु है और आज के दिन चंद्रमा के गोचर से वसुमान योग का निर्माण होगा। वहीं मंगल चंद्रमा से 12 वें भाव में होंगे, जिससे आज के दिन अनफा योग भी बना रहा है। आज शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। इसके साथ ही चित्रा उपरांत स्वाति नक्षत्र के संयोग में शुक्ल और ब्रह्म योग बनेगा। इस पर आज गुरुवार होने से दिन के देवता भगवान विष्णु होंगे जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। ऐसे में आज का दिन भगवान विष्णु की कृपा और वसुमान योग के संयोग से मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशियों वाले सौभाग्यशाली रहेगें कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। उत्तम संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं और नौकरी करने वालों की आय में वृद्धि होगी। व्यापार में अचानक लाभ होगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती जाएगी। बिजनेस में उन्नति मिलेगी और धन में वृद्धि के भी शुभ संयोग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और यात्राओं से लाभ होगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।*

*डॉ.चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव – कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेलजोल के बेहतर परिणाम सामने आएंगे और आपको लाभ होगा। समाज में आपको एक नई पहचान मिलेगी, जिसकी वजह से मन में खुशी और ऊर्जा बनी रहेगी। इस समय अपनी किसी योजना को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत है।
नेगेटिव – बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। कभी-कभी आपकी कोई रूखी बात किसी को दुखी कर सकती है। बेवजह की यात्रा से भी बचें। बच्चों के व्यवहार में कुछ नकारात्मक बदलाव आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। गुस्से की बजाय उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करें।
करियर – संपत्ति से संबंधित व्यवसाय में आज कोई बड़ी डील हो सकती है। युवाओं की करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा और काम करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है, तो आज प्रयास करने पर मिल सकता है। नौकरी में किसी सभा या कॉन्फ्रेंस में जाने का निमंत्रण मिलेगा।
लव – पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा, लेकिन दूसरे लिंग के व्यक्तियों से व्यवहार करते समय अपनी सीमा का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य – गलत खान-पान की वजह से पेट खराब होने जैसी दिक्कत रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2*

*वृषभ* – पॉजिटिव – यह बहुत अच्छा समय है। अपनी पूरी ऊर्जा अपने कामों पर लगा दें। आज आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पैसों से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने का सही समय है। रुपए-पैसे के लेन-देन से संबंधित काम भी होंगे।
नेगेटिव – दोपहर के बाद कुछ मुश्किल परिस्थितियां बन सकती हैं। बेवजह के खर्चों की वजह से आप अपना आर्थिक नुकसान कर बैठेंगे। अचानक ही कोई मुसीबत आपके सामने आ सकती है। काम के दबाव में आप खुद को बेचैन और तनाव में महसूस करेंगे।
करियर – काम की जगह पर स्टाफ और फोन कॉल के जरिए गतिविधियां सही तरीके से चलती रहेंगी, जिससे आप अपने निजी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी भी तरह के गैर-कानूनी काम से दूर रहें, वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
लव – परिवार में सदस्यों के बीच सही तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का भी ध्यान रखें।
स्वास्थ्य – छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से शारीरिक ऊर्जा में भी कमी महसूस करेंगे। आयुर्वेद इसका सही इलाज है। साथ ही संतुलित दिनचर्या भी जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 8*

*मिथुन* – पॉजिटिव – ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो रही है। रुके हुए कामों में गति आएगी, इसलिए बहुत ही सकारात्मक तरीके से अपने कामों को अंजाम दें। अगर कोई पुश्तैनी संपत्ति का मामला चल रहा है, तो आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव – बच्चों की समस्या को सुलझाने में आपका योगदान बेहतरीन रहेगा, इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। भावनाओं में बहकर अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बात किसी के साथ शेयर न करें, वरना कोई करीबी व्यक्ति ही आपसे धोखा कर सकता है।
करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति में परिवार के लोगों से भी सलाह-मशवरा जरूर करें। इससे आपको सही समाधान मिलेगा तथा काम में बढ़ोतरी भी होगी। लेन-देन से संबंधित कामों में आज अचानक से ही कोई फायदा होगा।
लव – पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे, लेकिन किसी मित्र की वजह से कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मौसम के विपरीत खान-पान की वजह से पेट में किसी तरह की दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9*

*कर्क* – पॉजिटिव – राजनीतिक या सामाजिक संपर्कों का दायरा बढ़ाएं। आज भाग्य आपके पक्ष में है। कोई राजनीतिक उपलब्धि मिल सकती है, जिससे समाज में आप का रुतबा बढ़ेगा, साथ ही आय में भी बढ़ोतरी होगी। सगे-संबंधियों का सहयोग और प्यार अभी आप पर बना रहेगा।
नेगेटिव – अपनी व्यस्तता की वजह से बच्चों की परेशानियों को नजरअंदाज न करें। उनके साथ कुछ समय बिताने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बीती हुई नकारात्मक बात अपनी आज की दिनचर्या पर हावी न होने दें।
करियर – व्यावसायिक कामों में गति आने से व्यस्तता बढ़ जाएगी। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय आज अच्छी स्थिति में रहेंगे। कोई अच्छी और महत्वपूर्ण यात्रा होने की संभावना है। नौकरी में किसी वजह से पदोन्नति रुक सकती है, इसलिए सावधान रहें।
लव – परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाकर रखें। मनमुटाव की आशंका है।
स्वास्थ्य – ध्यान, योग जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में नियमित रखें। ज्यादा तनाव की वजह से हार्मोन से संबंधित दिक्कतों से गुजरना पड़ सकता है।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8*

*सिंह* – पॉजिटिव – परिवार के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान की किसी गतिविधि से खुद को गर्व महसूस करेंगे। घर के रखरखाव से संबंधित गतिविधियों के लिए भी खरीदारी आदि में समय बीतेगा।
नेगेटिव – कुछ न कुछ दिक्कतें भी बनी रहेंगी। कोई योजना गलत भी हो सकती है, लेकिन निराश न होकर फिर से कोशिश करें, जल्दी ही समस्याएं हल हो जाएंगी। कोई निजी मामला उभर सकता है। शांतिपूर्ण और धैर्य के साथ समाधान निकालें।
करियर – व्यवसाय में अपनी काम करने की प्रणाली में लाए गए बदलाव के सही परिणाम मिलेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने से संबंधित योजनाएं बनेंगी। कारोबार से संबंधित किसी पॉलिसी में निवेश करने का सही समय है। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंध सही बनाकर रखें।
लव – पारिवारिक गतिविधियों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना योगदान देना जरूरी है। इससे संबंधों में भी मिठास रहेगी।
स्वास्थ्य – ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल आदि की नियमित जाँच करते रहें। थोड़ी सी लापरवाही आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ा भी सकती है।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9*

*कन्या* – पॉजिटिव – किसी खास काम में आप अपनी काबिलियत और योग्यता से सफलता पा लेंगे। अगर घर में नवीनीकरण या रखरखाव से संबंधित काम चल रहा है, तो वास्तु के नियमों का भी पालन जरूर करें। घर में रिश्तेदारों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव – संपत्ति से संबंधित कोई भी फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी सलाहकार से विचार-विमर्श जरूर करें। वाहन या घर की देखभाल से संबंधित कामों में खर्च होगा जिसकी वजह से बजट कुछ बिगड़ सकता है। अपनी चीजें व्यवस्थित रखें और अनुशासित रहें।
करियर – कामकाज में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। आज आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। लेकिन अभी मेहनत ज्यादा और आय कम जैसी स्थिति रहेगी। हालांकि कुछ विरोधी आपके खिलाफ अफवाहें फैला सकते हैं, लेकिन निश्चिंत रहें, आपका कुछ भी नुकसान नहीं होगा।
लव – कुछ समय परिवार के साथ बैठकर बिताने से माहौल खुशनुमा बनेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7*

*तुला* – पॉजिटिव – आज आपकी उन्नति का कोई रास्ता खुलने वाला है। सकारात्मक तथा अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन भी बना रहेगा, जिससे अपनी जीवनशैली को और अधिक बेहतर बना सकेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव – किसी पारिवारिक सदस्य के गलत व्यवहार से घर में झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा कि शांति और धैर्य बनाए रखें। आपके अपने ही आपके काम में रुकावट डालेंगे। इस समय भाग्य के भरोसे न बैठें, सही मेहनत भी करना जरूरी है।
करियर – आज निजी कामों की वजह से आप व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन सहयोगी और कर्मचारियों का सही सहयोग आपके काम में नुकसान नहीं होने देगा। लेकिन नौकरी करने वाले व्यक्तियों को उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव – पति-पत्नी के आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अपनी दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित तथा संतुलित बनाकर जरूर रखें।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 5*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – भावुकता को अपने ऊपर हावी न होने दें तथा समझदारी और चतुराई से काम लें। आपका अपने व्यक्तित्व और रहन-सहन के प्रति जागरूक रहना दूसरों के बीच तारीफ का कारण बनेगा। बच्चे से संबंधित शुभ सूचना भी मिलेगी।
नेगेटिव – जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। बेहतर है कि अपना सही बजट बनाकर चलें। कोर्ट केस से संबंधित मामलों में किसी के साथ सलाह-मशवरा करना जरूरी है। आसानी से काम करें।
करियर – व्यवसाय में आज किसी पुरानी पार्टी से सही ऑर्डर मिल सकता है। थोड़ी सी सावधानी रखने से काम बिना रुकावट पूरे भी होते जाएंगे। कहीं पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी जरूर पक्की करें। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहने से काम करने की प्रणाली में भी सुधार आएगा।
लव – पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगी। घर में भी खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य – कुछ समय अपने सुकून और आराम के लिए भी जरूर निकालें। शारीरिक और मानसिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 5*

*धनु* – पॉजिटिव – ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है। आपको अपनी मेहनत और प्रयासों के सही परिणाम मिलने वाले हैं। भाइयों के साथ संबंधों में मिठास आएगी तथा पिछले कुछ समय से चल रही नकारात्मक गलतफहमियां भी दूर होंगी और आप काफी हद तक सुकून और शांति महसूस करेंगे।
नेगेटिव – आज दिन भर कोई खास फैसला लेने में सचेत रहने की भी जरूरत है। छोटी सी गलती भी बहुत बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। जमीन-जायदाद से संबंधित किसी भी मामले में रुपए-पैसे से संबंधित लेन-देन आज टाल दें। संतान की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है।
करियर – काम की जगह में इस समय अपनी काम करने की प्रणाली और व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी भी गलत काम में रुचि न लें, वरना किसी मुसीबत में फँस सकते हैं।
लव – पति-पत्नी आपसी तालमेल से समस्याओं का हल निकालें। इससे घर का वातावरण भी बेहतरीन हो जाएगा। शादी के बाहर प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य – ज्यादा गरिष्ठ और तेल वाला भोजन खाने से बचें तथा वर्तमान मौसम से भी अपना बचाव रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5*

*मकर* – पॉजिटिव – जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम निपटाएं। व्यवस्थित दिनचर्या द्वारा सभी काम सही तरीके से पूरे होते जाएंगे। घर के रखरखाव में भी आप की खास रुचि रहेगी। कुछ समय एकांत या धार्मिक गतिविधियों में बिताने से सुकून और शांति मिलेगी।
नेगेटिव – दूसरों के मामले में दखल देने से बचें, वरना वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। साथ ही पुलिस स्टेशन वगैरह के चक्कर भी लग सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। बेकार की गतिविधियों में ध्यान ही न दें।
करियर – व्यावसायिक जगह पर सभी काम सही तरीके से पूरे होते जाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों को अपना लक्ष्य पूरा करने पर कोई पदोन्नति मिल सकती है। लेकिन अपने प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी को हर किसी के सामने जाहिर न करें, यानी गुप्त ही रखें।
लव – पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक सहमति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य – ब्लड प्रेशर के मरीज और शुगर के लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। यह समय लापरवाही बरतने का बिल्कुल भी नहीं है। अपनी नियमित जाँच पर जरूर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3*

*कुंभ* – पॉजिटिव – समय अनुकूल है। ज्यादातर काम कम मेहनत से ही पूरे हो जाएंगे। कोई पारिवारिक समस्या हल होने से राहत मिलेगी। किसी नजदीकी मित्र के मुश्किल समय में उसकी मदद करना आपसी संबंधों में और अधिक मिठास लाएगा।
नेगेटिव – किसी भी महत्वपूर्ण काम के लिए जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें तथा अपनी बनाई हुई नीतियों पर ही काम करें। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए नकारात्मक परिस्थितियां बना सकते हैं, लेकिन इन सब बातों पर ध्यान न देकर अपने कामों में व्यस्त रहें।
करियर – व्यवसाय में कोई रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है, इसलिए पूरी गंभीरता और ध्यान से अपने कामों को अंजाम दें। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्ति किसी उलझन में पड़ सकते हैं। कोई व्यावसायिक या ऑफिशियल टूर से संबंधित भी प्रोग्राम बनेगा।
लव – वैवाहिक संबंधों में मिठास रहेगी। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य – गरिष्ठ तथा मसालेदार भोजन के सेवन से बचें। एसिडिटी या मुँह में छाले जैसी समस्या रहेगी। तरल पदार्थों का भी सही मात्रा में सेवन करें।
*भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 3*

*मीन* – पॉजिटिव – आज कोई ऐसा काम पूरा हो सकता है, जिसकी आपने उम्मीद ही छोड़ दी थी। किसी पारिवारिक सदस्य या संतान की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी समाज सुधारक का साथ आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा पैदा करेगा।
नेगेटिव – बेकार की गतिविधियों और मौज-मस्ती में अपना समय बर्बाद न करें तथा अपने कामों को ही प्राथमिकता दें। किसी भी तरह का लेन-देन करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श जरूर कर लें। कुछ समय बच्चों के साथ भी बिताना जरूरी है।
करियर – व्यवसाय में अपनी समझदारी और चतुराई से मुश्किल समस्या का हल पाने में सफल रहेंगे। लेकिन साझेदारी से संबंधित कामों में किसी तरह का तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए पारदर्शिता रखना जरूरी है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अतिरिक्त काम का बोझ मिल सकता है।
लव – पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों के कारण घर में तनाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य – संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम और योग जैसी चीजों पर भी ध्यान देना आवश्यक है। अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और स्वस्थ रहें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ग्राहक की तलाश में गांजा की खेप लिये पकडा गया तस्कर कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार*

ग्राहक की तलाश में गांजा की खेप लिये पकडा गया तस्कर कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d