• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

267 किलो सोना-350 किलो चांदी…  कहां विराजे हैं सबसे अमीर गणपति?

by Manish Gautam Chiefeditor
August 27, 2025
in top
0
267 किलो सोना-350 किलो चांदी…  कहां विराजे हैं सबसे अमीर गणपति?
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

महाराष्ट्र की मुंबई अपने भव्य गणेशोत्सव के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. पूरे शहर में गणेश चतुर्थी को लेकर जगह-जगह पंडाल बने हैं. लेकिन अगर सबसे अमीर और सबसे भव्य सजावट की बात करें तो माटुंगा में स्थित गणपति पंडाल सबसे आगे है. यहां बीते सात दशकों से लगातार गणेशोत्सव मनाया जा रहा है और हर साल बप्पा की शोभा और वैभव में और इज़ाफा होता है.

इस बार आयोजन की सबसे खास बात यह है कि विघ्नहर्ता गणपति बप्पा को 267 किलो सोने के आभूषणों से सजाया गया है. इतना ही नहीं, बप्पा का सिंहासन भी अत्यंत भव्य है, जिसे 350 किलो चांदी से तैयार किया गया है. जब भक्तजन बप्पा के दरबार में पहुंचते हैं, तो उनकी छटा देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं.

भक्तों की आस्था का आलम यह है कि हर साल मुंबई में लालबाग के राजा के बाद सबसे अधिक भीड़ जीएसबी सेवा मंडल गणपति में उमड़ती है. यहां न केवल मुंबईकर, बल्कि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बप्पा का आशीर्वाद लेने आते हैं.

जीएसबी सेवा मंडल ने इस बार 444 करोड़ रुपये का बीमा भी कराया है. बीमा कवर में केवल आभूषण ही नहीं, बल्कि पंडाल, भक्तों की सुरक्षा और आयोजन से जुड़े अन्य पहलू भी शामिल किए गए हैं. पिछले वर्ष यह बीमा करीब 422 करोड़ रुपये का था, यानी इस बार इसमें 22 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है. सिर्फ बप्पा के आभूषणों की ही कीमत बाजार में लगभग 70 करोड़ रुपये आंकी गई है.

गणेशोत्सव में सिर्फ आभूषणों की चमक ही नहीं, बल्कि भक्ति और सेवा का भाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है. यही वजह है कि जीएसबी सेवा मंडल की ओर से यहां आने वाले भक्तों के लिए चौबीसों घंटे प्रसाद और भोजन की व्यवस्था की गई है. भक्त अपने गणपति का दर्शन करने के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं और इसे बप्पा का आशीर्वाद मानकर तृप्त होते हैं.

70 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा ने माटुंगा के गणपति को एक अनोखी पहचान दी है. बप्पा का यह दरबार न केवल मुंबई, बल्कि पूरे देश के लिए श्रद्धा, विश्वास और समृद्धि का प्रतीक बन चुका है. हर साल यहां आने वाले भक्त अपने जीवन की खुशहाली और परिवार की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*नगर निगम कार्यालय में विराजित भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कर महापौर ने लिया आशीर्वाद*  *नगरवासियों के सुख समृद्धि की, की कामना*

*नगर निगम कार्यालय में विराजित भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कर महापौर ने लिया आशीर्वाद* *नगरवासियों के सुख समृद्धि की, की कामना*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d