MP NEWS CAST मनीष गौतम
कटनी – मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत वैष्णोदेवी यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह यात्रा 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। कटनी जिले के लिए इस यात्रा में कुल 279 बर्थ आवंटित किए गए हैं। यात्रा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर निर्धारित की गई है।
वैष्णोदेवी तीर्थयात्रा के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए नगरीय क्षेत्र के लिए नगर निगम आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत (सभी) को यह जिम्मेदारी दी गई है।
*आवेदन प्रक्रिया*
आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट www.dharmasva.mp.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरूष और 58 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएँ आवेदन कर सकती हैं। आवेदकों को आवेदन पत्र के साथ समग्र आईडी, वोटर आईडी या आधार कार्ड की प्रतिलिपि देना अनिवार्य है। 65 वर्ष से अधिक आयु के आवेदक अपने साथ एक सहायक ले जा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।


