सिलौंडी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य और सभापति उघोग और सहकारिता कविता पंकज राय ने
ढीमरखेड़ा और सिलौंडी क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ मिलकर मुख्य मंत्री श्री मोहन यादव का भव्य स्वागत किया।
साथ ही क्षेत्रीय समस्या के समाधान हेतु पत्र सौंपा है कविता पंकज राय ने जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे,सरपंच पंचों बाई ,सरपंच अनिल सिंह बागरी,सरपंच रिया राहुल दुबे,सरपंच सीमा भरत शुक्ला , सहित हजारों ग्रामीणों के साथ मिलकर पुष्प वर्षा के साथ मुख्य मंत्री का भव्य स्वागत किया है ।
कविता पंकज राय जी ने मुख्य मंत्री को पत्र के माध्यम से सिलौंडी में स्वीकृत कन्या छात्रावास के नवीन भवन का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराने, सिलौंडी महाविद्यालय में छात्रावास भवन निर्माण करने , सिलौंडी नेगाई क्षत्रिग्रस्त पुल की जगह नवीन पुल बनाने, सिलौंडी महाविद्यालय से अतरसूमा तक मार्ग , मां वीरासन मंदिर का सौंदर्य करण कराने, सिलौंडी से अम्हेटा मार्ग बनाने ,भारत के केंद्र बिंदु को नेशनल पार्क बनाने , का मांग का पत्र दिया है ।


