कटनी तुअर दाल संघ द्वारा अभिनंदन किए जाने पर ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। आयातित तुअर पर मंडी शुल्क की छूट प्रदान करने से प्रदेश के दाल उद्योगों को नवजीवन मिला है। किसानों की समृद्धि के साथ हमारी सरकार खाद्यान्न व्यवसायियों के लिए भी राहत के रास्ते खोल रही है। एक बार पुन: आप सभी का आभार।


