पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) द्वारा मुख्यमंत्री महोदय के दिनांक 23/08/2025 को कटनी आगमन को ध्यान में रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को शहरभर के होटल और लॉज में सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने 21/08/2025 को थाना क्षेत्र के होटल और लॉज में सघन चेकिंग का अभियान चलाया गया इस दौरान थाना क्षेत्र के सभी होटल एवं लॉज का निरीक्षण किया गया । चैकिंग के दौरान ठहरे यात्रियों के पहचान-पत्रों का सत्यापन किया, रजिस्टर का निरीक्षण किया
तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जाँच की गई । थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र ने बताया कि “सुरक्षा से कोई समझौता नहीं” जिन्होने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री महोदय के प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी । होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना पहचान पत्र किसी भी यात्री को ठहराया न जाए तथा सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से संधारित किए जाएँ । इस दौरान थाना प्रभारी कुठला द्वारा स्टाफ के साथ पैदल पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए संवेदनशील इलाकों, भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में तथा डार्क स्थान जहाँ पर आसामाजिक तत्वों का जमाबड़ा रहता है तथा शराब दुकान के आस पास क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग की गई जिसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाना तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्परता से नज़र रखना है।


