उमरियापान:- मध्यप्रदेश पान किसान एवं व्यापारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बसंत चौरसिया के नेतृत्व में प्रदेश भर से पहुँचे संगठन से जुड़े लोगों व पान किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल से मुलाकात की।फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।पान किसान एवं व्यापारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बसंत चौरसिया ने पान कृषक बोर्ड को अस्तित्व में लाने के साथ ही प्रदेश के पान किसानों व पान खेती में आने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।चौरसिया समाज को सत्ता एवं संगठन में भागीदारी दिये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर कटनी जिले के उमरियापान से राजेन्द्र चौरसिया, रमाकांत संजू चौरसिया के अलावा भोपाल, टीकमगढ़,पन्ना,सागर, भोपाल, नरसिंहपुर, रायसेन के अलावा अन्य जिले से भी समाज के लोग शामिल रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


