• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

*डॉ., चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 21, 2025
in ज्योतिष
0
*डॉ., चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज चंद्रमा के साथ बुध और शुक्र ग्रह मिलकर त्रिग्रह योग इस पर पुष्य नक्षत्र प्रभाव और गौरी योग,सर्वार्थ सिद्धि योग का उत्तम संयोग से मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों के लिए सौभाग्यशाली,कारोबार और व्यापार में बड़ा लाभ, आर्थिक मामलों में भी भरपूर लाभ मिलेगा और धन में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————–
*आज 21 अगस्त गुरुवार को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। सूर्य देव सिंह राशि में वहीं चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 02:02 से दोपहर 03:39 बजे तक रहेगा। आज मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शिव को जल, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित करना शुभ माना जाता है। मासिक शिवरात्रि के उपायों में शिव मंत्रों का जाप करना, रुद्राष्टक का पाठ करना और भगवान शिव की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं। मासिक शिवरात्रि के दिन विशेष रूप से व्रत रखना, भगवान शिव की पूजा करना और गरीबों को दान करना लाभदायक होता है। आज भद्रा की काली छाया पृथ्वी पर दोपहर 12:44 बजे से 22 अगस्त की रात 12:16 बजे तक रहेगी। आज के दिन का ग्रह स्वामी गुरु है और चंद्रमा के स्वराशि में गोचर करने से गौरी योग बनेगा। इस पर कर्क राशि में बुध और शुक्र भी विराजमान रहेंगे, ऐसे में चंद्रमा के साथ ये दोनों ग्रह मिलकर त्रिग्रह योग का निर्माण करेंगे। इस पर पुष्य नक्षत्र प्रभाव में रहेगा, साथ ही गुरु पुष्य योग का संयोग है। और तो और आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। और भगवान विष्णु व शिवजी की कृपा से मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहेगा। कारोबार और व्यापार में बड़ा लाभ, आर्थिक मामलों में भी भरपूर लाभ मिलेगा और धन में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में जरूरी काम समय पर पूरे होंगे और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ कमाने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे और कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। परिवार के मामले में भी दिन उत्तम रहेगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा*

*डॉ., चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव – मेष राशि के लोगों के लिए आत्म-सम्मान पहली प्राथमिकता रहेगा और आपके स्वभाव में बहुत ज्यादा भावुकता भी रहेगी। आपका दूसरों के प्रति सहयोग और मदद करने का स्वभाव आपके मान-सम्मान को और बढ़ाएगा। प्रभावशाली व्यक्तियों का भी आपको सहयोग मिलेगा। आज आप खुद को मजबूत और प्रेरित महसूस करेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। घर का माहौल शांतिपूर्ण और सुखद बना रहेगा, जो आपको नई ऊर्जा देगा।
नेगेटिव – भावनाओं में न बहें। इस समय व्यावहारिक नजरिया रखना जरूरी है। ज्यादा सोच-विचार करने से कुछ मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। बेवजह की बहस से बचें और दिखावे से भी दूर रहें। किसी पर आँख बंद करके भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आज के दिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।
करियर – काम की जगह पर आपका दबदबा बना रहेगा। जिस नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उस पर गंभीरता से ध्यान दें। क्योंकि भविष्य में यह योजना आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में भी कोई अच्छी डील हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लव – जीवनसाथी का पूरा सहयोग और भावनात्मक सहारा मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के साथ समय बिताना आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य – लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या फिर से हो सकती है। सही इलाज लेना जरूरी है। बाहर के खाने से बचें और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
*लकी रंग: नीला, लकी अंक: 1*

*वृषभ* – पॉजिटिव – समाज या सामाजिक गतिविधियों में दिन का कुछ समय बीतेगा और आपसी मेल-मिलाप से आपके संपर्क बढ़ेंगे और कई जानकारियां भी मिलेंगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। कोई धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात से आपका मन खुश होगा और आप एक नई दिशा में सोच सकेंगे।
नेगेटिव – नकारात्मक स्वभाव के लोगों से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। किसी भी तरह का जोखिम लेना आपको मुश्किल में डाल देगा। इस समय आराम से ही अपनी दिनचर्या बिताना उचित है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना आपको परेशानी में डाल सकता है।
करियर – काम से संबंधित नए संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में प्रगति आने की संभावना है। काम की ज्यादा रहेगी, लेकिन उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। ऑफिस का काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की तारीफ होगी।
लव – घर-परिवार में ही अपनी खुशियां महसूस करें। शादी के बाहर के संबंधों का बुरा असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर पड़ेगा, इसलिए मर्यादा में रहें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य – नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। एक्सरसाइज, योगा आदि इसका बेहतरीन इलाज है। नियमित दिनचर्या और पौष्टिक आहार से हेल्थ बेहतर होगी।
*लकी रंग: पीला, लकी अंक: 9*

*मिथुन* – पॉजिटिव – रोजमर्रा के सभी काम व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित लेन-देन के काम में फायदेमंद डील हो सकती है, इसलिए इन कामों में अपना ध्यान बनाए रखें। उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी संभव है। घर में कोई खुशी का माहौल बन सकता है जिससे परिवार के सभी लोग प्रसन्न रहेंगे।
नेगेटिव – किसी भी काम के प्रति एकाग्रता बनाए रखना जरूरी है। लापरवाही की वजह से कुछ काम बनते-बनते बीच में ही रुक सकते हैं। खर्चों को लेकर कंजूसी करना भी परिवार के लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।
करियर – काम से जुड़े मामलों में आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने में परेशानी होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करना उचित रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज काम की ज्यादा होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है।
लव – दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर परिवार का माहौल भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताना आपके लिए आनंददायक रहेगा।
स्वास्थ्य – वर्तमान माहौल से अपना बचाव रखना जरूरी है। प्रदूषण और भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें। स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें।
*लकी रंग: जामुनी, लकी अंक: 2*

*कर्क* – पॉजिटिव – इस समय अतिरिक्त आय मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। कोई भी समस्या आने पर नजदीकी रिश्तेदारों का सहयोग आपके मनोबल को बनाए रखेगा, जिसकी वजह से आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण काम की नींव रखने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।
नेगेटिव – कोई पारिवारिक समस्या चल रही है, तो इसका बुरा प्रभाव घर की व्यवस्था पर न पड़ने दें। वाद-विवाद के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। संबंधियों के साथ पैसों की बातों को लेकर किसी तरह का मतभेद हो सकता है।
करियर – काम से जुड़ी गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करें। निजी कारणों की वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। बेहतर होगा कि किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस से जुड़े काम पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही आपके लिए समस्या खड़ी कर देगी।
लव – वैवाहिक संबंध सुखद और शांतिपूर्ण रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का भी मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य – हेल्थ ठीक रहेगा, लेकिन तनाव जैसी स्थितियों से बचना जरूरी है। सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। हल्का भोजन और योग करने से हेल्थ अच्छी रहेगी।
*लकी रंग: नीला, लकी अंक: 7*

*सिंह* – पॉजिटिव – सामाजिक या राजनीतिक गतिविधियों में रहने का आपको मौका मिल सकता है। इन मौकों का सही फायदा उठाएं। आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता का पूरा उपयोग करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कामों में भी समय बीतेगा। किसी पुराने काम का नतीजा आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
नेगेटिव – इस समय अपने चचेरे भाई-बहनों से अपने रिश्तों को बहुत ज्यादा संभालकर रखने की जरूरत है, क्योंकि बेवजह ही उनके साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर भी किसी तरह का वाद-विवाद संभव है।
करियर – व्यापार से संबंधित किसी भी तरह की यात्रा को आज टाल दें। व्यापारिक गतिविधियां अपने काम की जगह पर रहकर ही पूरी करें। सरकारी गतिविधियों से आपको बेहतरीन फायदा होने की संभावना है। काम करने वाली महिलाओं के लिए बहुत अच्छी स्थितियां बनी हुई हैं।
लव – घर-परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। मनोरंजन आदि में समय बिताने से तनाव से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।
स्वास्थ्य – अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत है। गैस और कब्ज जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
*लकी रंग: आसमानी, लकी अंक: 1*

*कन्या* – पॉजिटिव – बहुत अच्छी ग्रह स्थिति बनी हुई है। समय का सही उपयोग करें। घर और व्यापार दोनों जगह सोच-समझकर फैसला लेना व्यवस्था को ठीक बनाए रखेगा। बजट के अनुसार काम करने से पैसों से जुड़े मामले में समस्याएं नहीं आएंगी। किसी पुराने निवेश से आज लाभ मिल सकता है।
नेगेटिव – घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की हेल्थ से जुड़ी दिक्कत आने से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। इस समय बच्चों के साथ भी उनकी समस्याओं को सुलझाने में समय देना जरूरी है। कोई भी बात बिना सोचे-समझे कहना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
करियर – काम की जगह पर कर्मचारियों और सहयोगियों का पूरा समर्पण रहेगा। आपकी एकाग्रता और मौजूदगी माहौल को अनुशासित बनाए रखेगी। पार्टनरशिप से जुड़े काम में छोटी सी गलतफहमी को लेकर अलगाव की स्थिति बन सकती है। सावधानी से काम लें।
लव – परिवारजनों और जीवनसाथी का आपके प्रति सही सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है, जिससे खुशी का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य – आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहने से खांसी, जुकाम और गला खराब होने जैसी परेशानी से राहत मिलेगी। हेल्थ भी अच्छी रहेगी।
*लकी रंग: क्रीम, लकी अंक: 2*

*तुला* – पॉजिटिव – कोई मनपसंद काम आज पूरा होगा और इससे मानसिक सुकून मिलेगा। आप कुछ नया सीखने की चाह रखेंगे। व्यापार और पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बिठाने में आप सफल रहेंगे। बच्चों की किसी उपलब्धि से मन खुश रहेगा।
नेगेटिव – खर्चों के बढ़ने की वजह से बजट बिगड़ सकता है। भविष्य को लेकर बन रही योजनाओं में कुछ रुकावट आने से चिंता रहेगी। हालांकि समय के अनुसार चीजें व्यवस्थित होती जाएंगी। किसी भी दस्तावेज या पेपर को दूसरों के हाथ में न दें।
करियर – काम की जगह पर आपकी व्यस्तता और ज्यादा बढ़ जाएगी। मेहनत और परिश्रम का सही नतीजा मिलने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से मन में खुशी और आत्मविश्वास बना रहेगा। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा।
लव – पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे और आपसी सहयोग से घर की समस्याओं को भी सुलझाने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य – अपने स्वास्थ्य पर ध्यान न देने से ब्लड प्रेशर से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। ज्यादा तनाव न लें। समय पर डॉक्टर से सलाह लें।
*लकी रंग: गुलाबी, लकी अंक: 9*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – आज दिन की शुरुआत में ही फोन द्वारा कोई शुभ सूचना मिलने से मन खुश रहेगा। धार्मिक कामों में भी कुछ समय बीतेगा। किसी जन्मदिन या कोई अन्य पार्टी में जाने का मौका मिलेगा और लोगों से मेल-मिलाप और बातचीत ज्ञानवर्धक रहेगी।
नेगेटिव – अचानक कोई ऐसा खर्चा आ सकता है, जिस पर रोक लगाना भी संभव नहीं होगा। नजदीकी संबंधियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें। युवाओं को कंपटीशन से संबंधित गतिविधियों में और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर – काम से जुड़े मामलों में इस समय कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। काम करने वाली महिलाओं के लिए समय अच्छा है, लेकिन अपनी कार्यप्रणाली को किसी के साथ ज्यादा शेयर न करें। विदेश से जुड़े काम में भी शुभ अवसर मिल सकते हैं।
लव – पारिवारिक माहौल खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच अहम आ जाने से संबंध खराब हो सकते हैं। धैर्य और समझदारी से काम लें।
स्वास्थ्य – मौसम में बदलाव होने की वजह से गले में इन्फेक्शन और खांसी, जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही बिलकुल न करें और सही इलाज लें।
*लकी रंग: लाल, लकी अंक: 6*

*धनु* – पॉजिटिव – दिन का ज्यादातर समय पैसों से जुड़ी गतिविधियों में ही बीत जाएगा और आपको मन के अनुसार नतीजे भी मिलेंगे। घर में वास्तु से जुड़े नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मकता आएगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से सुकून मिलेगा।
नेगेटिव – दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करके अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें। ध्यान रखें कि आपका कोई नजदीकी संबंधी आपके ही खिलाफ कुछ गलतफहमियां पैदा कर सकता है। इस समय पड़ोसियों से पैसों से संबंधित किसी भी तरह का लेन-देन न करें।
करियर – काम की जगह पर सुधार लाने के लिए और ज्यादा मनन और चिंतन करने की जरूरत है। अपनी मेहनत और काम करने की क्षमता में किसी तरह की कमी न आने दें। व्यापार को बढ़ाने के लिए सफल लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें।
लव – पति-पत्नी में भावनात्मक और विश्वास से भरा रिश्ता और गहरा होगा। युवाओं को प्रेम संबंधों के जाहिर होने से परिवार की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। धैर्य से काम लें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं चलती रहेंगी, लेकिन चिंता करने जैसी स्थिति नहीं है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
*लकी रंग: लाल, लकी अंक: 2*

*मकर* – पॉजिटिव – अपनी समस्याओं और उलझनों को व्यवस्थित करने में किए गए प्रयासों के सही नतीजे सामने आएंगे। आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म-अवलोकन में भी बिताएं। युवाओं को अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव – आपका कोई अपना विश्वासी ही आपके साथ धोखा कर सकता है। इस समय लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि के कामों से दूर रहें। बेकार के विवाद और कहासुनी से बचें। किसी चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से समस्या का हल सुलझा लेंगे।
करियर – युवाओं के लिए रोजगार के सही अवसर बन रहे हैं। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कामों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। इन कामों में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अगर किसी के साथ पार्टनरशिप से जुड़ी योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है।
लव – परिवार के साथ घूमने-फिरने तथा मौज-मस्ती में समय बीतेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
स्वास्थ्य – गलत आदतों और गलत स्वभाव के लोगों से दूरी बनाकर रखें। इस समय छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
*लकी रंग: बादामी, लकी अंक: 3*

*कुंभ* – पॉजिटिव – व्यक्तिगत कामों से संबंधित रूपरेखा बनाने से आप व्यवस्थित दिनचर्या बिताने में सफल रहेंगे। आपकी योग्यता और काबिलियत की समाज और रिश्तेदारों के बीच सराहना होगी। विद्यार्थियों और युवाओं द्वारा की गई मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं।
नेगेटिव – भावुकता की वजह से कुछ फैसले गलत हो सकते हैं। कभी-कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन परिवार की व्यवस्था को खराब कर सकता है, इसलिए अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करें और अच्छे स्वभाव के लोगों के संपर्क में रहें।
करियर – काम से जुड़ी कुछ समस्याएं रहेंगी। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने के लिए कुछ नियम बनाने जरूरी हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम के प्रति बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। पब्लिक प्लेस पर अपनी छवि खराब न होने दें।
लव – पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
स्वास्थ्य – हेल्थ ठीक रहेगा, लेकिन नकारात्मक विचारों को अपने अंदर पैदा न होने दें और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
*लकी रंग: जामुनी, लकी अंक: 5*

*मीन* – पॉजिटिव – कुछ समय अपने मनपसंद रुचि के लिए भी जरूर बिताएं, इससे रोजमर्रा के तनाव और थकान से राहत मिलेगी। युवा वर्ग को कोई बेहतरीन जॉब मिलने संबंधी सूचना मिलेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक रूप से मदद करके आपको आत्मिक खुशी महसूस होगी।
नेगेटिव – अफवाहों पर ध्यान दिए बिना अपने कामों के प्रति समर्पित रहें। सफलता मिलने पर यही लोग आपके पक्ष में आएंगे। उच्च शिक्षा के लिए पढ़ रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी तरह की रुकावट आ सकती है। अपने ऊपर तनाव को हावी न होने दें। किसी संबंधी के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।
करियर – आपकी सही कार्यप्रणाली से ज्यादातर काम आसानी से पूरे होंगे। फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। पार्टनरशिप से जुड़े काम में ज्यादा काम का बोझ आपके ऊपर ही रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों के बीच प्रतिस्पर्धा की स्थिति रह सकती है।
लव – जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त से भी सही सलाह मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी स्थिरता आएगी।
स्वास्थ्य – दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। तनाव, उदासी और मौसमी बीमारियों से अपने परिवार का बचाव रखें। हल्का भोजन करें और नियमित रूप से व्यायाम करें।
*लकी रंग: जामुनी, लकी अंक: 4*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
12 फीट लंबे ये जनाब कार के इंजन में छिपे बैठे थे.. कार मालिक ने देखा तो होश उड़ गए.. किसी तरह से इनको बाहर निकाला गया..VIDEO

12 फीट लंबे ये जनाब कार के इंजन में छिपे बैठे थे.. कार मालिक ने देखा तो होश उड़ गए.. किसी तरह से इनको बाहर निकाला गया..VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d