उमरियापान:- बातों में फंसाकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को उमरियापान पुलिस ने चंद घण्टों में गिरफ्तार किया है।पुलिस की एक टीम ने उमरिया जिले के मानपुर गांव से आरोपी को दबोचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहा से उसे जेल भेजा गया।
उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के घुघरी निवासी प्रमोद चौधरी (32) के साथ जबलपुर जिले के गोसलपुर थाना अंतर्गत कैलवास उमरिया निवासी रामसंजीवन उर्फ शंकर बर्मन पिता घनश्याम बर्मन (35) ने बातों में फंसाकर टीवीएस मोटरसाइकिल,रेडमी कंपनी का मोबाइल और नगदी चार हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के उमरिया जिले में होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस की एक टीम उमरिया पहुचीं।पुलिस ने उमरिया जिले के मानपुर से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल, मोबाइल व नगदी रुपये भी बरामद किया है। कार्रवाके थाना प्रभारी दिनेश तिवारी,कार्यवाहक एसआई भारत सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आशीष झारिया, अजय सिंह, आरक्षक नीलेश पटेल, रोहित झारिया, मोहन मुबेल, जगन्नाथ सिंह, योगेश पटेल, अनिल पांडेय, सत्येंद्र चौरसिया, सैनिक संतोष दुबे और देवेन्द्र बाजपेयी की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


