• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home उत्तरप्रदेश कन्नौज

*जनपद कन्नौज के समस्थ थानों में चोर आने तथा ड्रोन उडने की भ्रामक सूचनाओं के बारे में चौपाल लगाकर लोगों को किया जागरुक।*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 20, 2025
in कन्नौज
0
*जनपद कन्नौज के समस्थ थानों में चोर आने तथा ड्रोन उडने की भ्रामक सूचनाओं के बारे में चौपाल लगाकर लोगों को किया जागरुक।*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा जनपद में प्राप्त हो रही चोर आने तथा ड्रोन उडने की भ्रामक सूचनाओं पर लगाम लगाने व लोगों को जागरुक करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों द्वारा 50 से अधिक गांव/मौहल्लों में जाकर लोगों को एकत्रित कर चौपाल लगाकर हाल ही में संज्ञान में आए , संदिग्ध ड्रोन उड़ना एवं संदिग्ध चोरों के पकड़े जाने की भ्रामक सूचनाओं/अफवाओं के दृष्टिगत कन्नौज पुलिस द्वारा आमजन को जागरुक किया गया । तथा यह भी हिदायत की गयी कि यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा इस तरह की भ्रामक सूचना/अफवाह भैलाई गयी तो उसके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम/गैंगस्टर एक्ट आदि के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।

पिछले कुछ दिनों में जनपद कन्नौज के विभिन्न थानों में लोगों द्वारा इस तरह की चोर आने /संदिग्ध ड्रोन उडने की भ्रामक सूचना दी गयी जबकि पुलिस द्वारा जांच से दी गयी सूचनाएं सही नहीं पायी गयी। उक्त भ्रामक सूचनायें निम्नवत हैं –
*1.थाना तालग्राम-*
दिनांक 19/20-08-2025 की रात्रि थाना तालग्राम क्षेत्र ग्राम उमरपुर में यूपी 112 पर चोर मिलने की सूचना प्राप्त हुयी थाना तालग्राम पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच की गयी तो पाया गया कि भानूप्रताप पुत्र जगन्नाथ उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम मुखडा थाना सौरिख जनपद कन्नौज मोटर साइकिल से अपनी रिस्तेदारी में एक बीमार औरत को देखने जा रहे थे कि रास्ते मे ग्राम उमरपुर थाना क्षेत्र तालग्राम मे अपने घर के आस पास निगरानी कर रहे लोगों ने चोर समझकर पकडकर बिना तत्थों को जाने चोर मिलने की सूचना वायरल कर दिया जिससे अफवाह फैल गयी जबकि सच्चाई कुछ और थी ।
*2.थाना कोतवाली कन्नौज-*
दिनांक 18/19.08.2025 की रात्रि को थाना कोतवाली कन्नौज पर ग्राम कालीनपुर्वा में चोर मिलने की सूचना प्राप्त हुयी । सूचना पर थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया की मनोज यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी ग्राम उमरई खेडा थाना माखी जनपद उन्नाव काम की तलास में जनपद कन्नौज आया था काम न मिलने पर वह खाने की तलाश करता हुआ गांव कालीनपुर्वा पहुंच गया था जिसे ग्रामीणों द्वारा चोर समझकर पकड लिया तथा उसके साथ मारपीट की । थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा मारपीट करने व चोर होने की अफवाह फैलाने वाले 1. लालाराम 2. राजेश 3. अमित 4. रिकू को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी । तथा मनोज यादव तस्दीक कर सकुशल ग्राम उमरई खेडा थाना माखी जनपद उन्नाव पहुंचाया गया ।
*3.थाना गुरसहायगंज-*
दिनांक 16/17.08.2025 की रात्रि मे थाना गुरसहागंज पर ग्राम जलालाबाद में चोर मिलने की सूचना प्राप्त हुयी । सूचना पर थाना गुरसहायगंज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया की एक व्यक्ति जो देखने व बातचीत से मानसिक विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है को रात्रि के समय गांव जलालाबाद मे कुछ ग्रामीणों द्वारा भैंस चोर समझ कर पकड़ लिया गया था । उपरोक्त व्यक्ति को गांव वालों द्वारा पकड़ कर थाना गुरसहायगंज लाया गया । थाना गुरसहायगंज पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मनोज पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी ग्राम उमराई खेड़ा थाना माखी जनपद उन्नाव बताया तथा वह इधर उधर मांगता खाता है तथा कन्नौज से दिल्ली जाने वाली बस मे बैठ कर कहीं जा रहा था । किराया न होने के कारण बस कन्डेकटर द्वारा रास्ते मे जलालाबाद के पास उतार दिया गया था । जिसे ग्रामीणों द्वारा चोर समझ कर पुलिस के सुपुर्द किया गया था । थाना गुरसहायगंज पर उपरोक्त व्यक्ति की तस्दीक कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
*4.थाना गुरसहायगंज-*
दिनांक 05/06.08.2025 की रात्रि में थाना गुरसहागंज पर ग्राम सौसरापुर में चोर मिलने की सूचना प्राप्त हुयी, सूचना पर थाना गुरसहायगंज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया की लक्ष्मी पुत्र स्व0 रामखिलाडी निवासिनी ग्राम सिरसा थाना कुरावली जनपद मैनपुरी उम्र करीब 16 वर्ष जो पूजा ढाबा जेल चौराहा मैनपुरी मे सत्यवीर उर्फ बजरंगी निवासी अमरौली थाना कोतवाली कन्नौज के साथ बर्तन मांजने का कार्य करती है। वह सत्यवीर उर्फ बजरंगी उपरोक्त के घर ग्राम अमरौली जा रही थी पैसे न होने के कारण आटो चालक उसे ग्राम सौसरापुर के सामने उतारकर चला गया । ग्रामीणो द्वारा उसे चोर समझ कर पकड लिया गया जबकि वह चोर नहीं थी ।
*5. थाना छिबरामऊ -*
दिनांक 18/19.08.2025 की रात्रि को थाना कोतवाली छिबरामऊ कन्नौज के क्षेत्र कस्वा सिकन्दरपुर में चोर मिलने की सूचना प्राप्त हुयी । सूचना पर थाना छिबरामऊ पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि जमुना पुत्र हरिपाल निवासी छतरपुर मध्यप्रदेश पैदल इलाहाबाद काम करने जा रहा था पैसे न होने के कारण पैदल जा रहा था उक्त व्यक्ति को तस्दीक किया गया तो उक्त व्यक्ति का कोई अपराधिक इतिहास नही है जिसे कुछ लोगों ने वीड़ियो बनाकर अफवाह फैलाकर सोशल मीडियो में डाल दिया । थाना छिबरामऊ पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की अफवाह फैलाने वाले अभि0गण 1. रामवीर 2. संजू सविता 03. अभिषेक को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी तथा उक्त व्यक्ति जमुना उपरोक्त को तस्दीक कर सकुशल उसके गन्तव्य भेज दिया गया है ।

*अतः कन्नौज पुलिस द्वारा आमजन को सूचित/अवगत किया जाता कि इस प्रकार की किसी भी भ्रामक सूचना पर बिना पुष्टि किये विश्वास न करें एवं न ही इस प्रकार की अफवाओं को प्रसारित करें। इस प्रकार की अफवाओं को प्रसारित करने पर रा0सु0अधि एवं गैंगस्टर एक्ट जैसे अन्य कानूनों के अंतर्गत समुचित कार्यवाही की जाएगी।*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
महापौर, निगमाध्यक्ष, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों और व्यवसायियों की मौजूदगी में अग्निशमन सुरक्षा एवं प्रबंधन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

महापौर, निगमाध्यक्ष, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों और व्यवसायियों की मौजूदगी में अग्निशमन सुरक्षा एवं प्रबंधन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d