• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश मंडला

लोगों को विवाह के पहले सिकल सेल एनीमिया आनुवांशिक कार्ड का मिलान करना चाहिए – राज्यपाल श्री पटेल सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए सक्रिय जनभागीदारी आवश्यक है – राज्यपाल श्री पटेल मंडला में परंपरागत चिकित्सा का स्वास्थ्य संवर्धन में योगदान एवं सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन का एक दिवसीय कार्यशाला में हुए शामिल

by Manish Gautam Chiefeditor
August 20, 2025
in मंडला
0
लोगों को विवाह के पहले सिकल सेल एनीमिया आनुवांशिक कार्ड का मिलान करना चाहिए – राज्यपाल श्री पटेल  सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए सक्रिय जनभागीदारी आवश्यक है – राज्यपाल श्री पटेल  मंडला में परंपरागत चिकित्सा का स्वास्थ्य संवर्धन में योगदान एवं सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन का एक दिवसीय कार्यशाला में हुए शामिल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर भुवनेश्वर केवत

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में आज ग्राम सेमरखापा एकलव्य आदर्श विद्यालय ऑडीटोरियम में परंपरागत चिकित्सा का स्वास्थ्य संवर्धन में योगदान एवं सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया की बीमारी आनुवांशिक है। इसके उन्मूलन के लिए व्यापक जनजागरूकता आवश्यक है। केन्द्र सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को सिकल सेल एनीमिया मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस रोग के उन्मूलन में सभी के योगदान की आवश्यकता पर बल दिया है। उनके नेतृत्व में शहडोल जिले से वर्ष 2023 से सिकल सेल उन्मूलन का अभियान शुरू हुआ। तब से लेकर अब तक देश में 7 करोड़ लोगों की जाँच की जा चुकी है। जिसमें मध्यप्रदेश में एक करोड़ 14 लाख व्यक्तियों की जांच की गई है। इनमें 2 लाख 13 हजार 470 लोग सिकल सेल के संवाहक तथा 31 हजार 203 मरीज मिले हैं। यह बीमारी भारत में ही नहीं दुनिया के अन्य देशों में भी पाई जाती है। जनजातीय क्षेत्रों में यह बीमारी प्रायः देखी जा रही है। इस अवसर पर जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग डॉ. विजय शाह, पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दरसिंह परमार, प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, विधायक निवास श्री चैनसिंह वरकड़े, प्रमुख सचिव आयुष श्री डीपी आहुजा, आयुक्त आयुष उमा माहेश्वरी, प्रो. रविनारायण आचार्य मौजूद थे।
राज्यपाल श्री पटेल ने ऑडीटोरियम में मौजूद सभी लोगों से आग्रह किया है कि विवाह के पहले लड़के-लड़कियों को अपने सिकल सेल एनीमिया आनुवांशिक कार्ड का मिलान अवश्य कराना चाहिए। सिकल सेल से पीड़ित व्यक्ति का चिन्हांकन एवं त्वरित रोग उपचार ही इस बीमारी से बचा सकता है। जितनी जल्दी इस रोग का पता चलेगा, इसे नियंत्रित करने की संभावना उतनी अधिक होगी। अतः स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर सिकल सेल एनीमिया की जांच करवाएं। इस दिशा में लगातार जांच, उपचार व जागरूकता से सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम के अच्छे परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां के गर्भ में ही सिकल सेल एनीमिया की जांच की सुविधा है। इसके अलावा बच्चे के जन्म के 72 घंटे बाद भी जांच की जा सकती है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण मध्यप्रदेश को आरोग्य प्रदान करने के लिए गुजरात से श्री अतुल देसाई एवं उनका परिवार लगातार सिकल सेल उन्मूलन के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी चिकित्सकों से इस दिशा में सार्थक प्रयास करने का आग्रह किया जिससे सिकल सेल का संपूर्ण उन्मूलन हो सके।
इस अवसर पर मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि राज्यपाल जी के सतत प्रयासों से ही इस बीमारी की जानकारी लोगों तक पहुँची है। आपका जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित है। सिकल सेल की बीमारी काफी तकलीफदेह है जिसकी पहचान कर त्वरित उपचार बेहद जरूरी है। प्राचीन औषधियों को अस्तित्व में बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। मंडला में डी-मार्ट की तर्ज पर ट्रायबल मार्ट बनाया जायेगा। जनजातीय बंधु इसका संचालन करेंगे यहां मिलने वाले उत्पाद की कीमत बाजार की तुलना में 25-30 प्रतिशत कम होगी और स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। 2 अक्टूबर को प्रदेश के सभी गांवों में सिकल सेल एनीमिया पर चर्चा करने की बात भी मंच से कही।
मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में लगातार जनजातीय क्षेत्रों में सुख-सुविधाओं को बेहतर करने के लिए काम किया जा रहा है। हमारे पूर्वजों ने भारतीय आयुर्वेद में जो बेहतरीन काम किए हैं उन्हें हम आज तक अपना रहे हैं। पूरे प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। केन्द्र व राज्य की डबल इंजन सरकार के प्रयासों की बदौलत स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आए हैं। मंडला जिले में आयुर्वेद अनुसंधान सेंटर खोले जाने की बात भी उन्होंने की।
आयुष मंत्री श्री परमार ने यहां आयोजित कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य बताते हुए अपने संबोधन में कहा कि सिकल सेल एनीमिया का उन्मूलन किस तरह करना है ? कार्यशाला में आए चिकित्सकों एवं परंपरागत वैद्यों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर वृहद स्तर पर लोगों तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय आयुर्वेद को फिर से दुनिया स्वीकार रही है। उन्होंने बताया कि बालाघाट में आयुर्वेद रिसर्च सेंटर खोलने की स्वीकृति भारत सरकार ने दी है। रिसर्च के क्षेत्र में अच्छा काम करने वालों के साथ एमओयू भी किए जा रहे हैं। आयुर्वेद भारतीय परंपरा का ही अंग है। परंपरागत वैद्यों के ज्ञान को सहेजने और शोध के दस्तावेजीकरण की तरफ बढ़ रहे हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी परंपरागत रूप से काम कर रहे पारंपरिक वैद्यों को आधुनिक तकनीक से भी जोड़ा जा रहा है। जनजातीय क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि राज्यपाल अतिसंवेदनशील है जो जनजातीय जिलों के सुदूर अंचलों तक जाकर इस बीमारी की रोकथाम के लिए मार्गदर्शन दे रहे हैं। अनूपपुर, डिंडौरी एवं शहडोल जिले में इस बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों की पहचान कर उनका उपचार किया जा रहा है। केबिनेट में सभी संभाग मुख्यालय में आयुर्वेद का मेडिकल कॉलेज खोलने की बात भी स्वीकारी गई है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि पूजा अर्चना से परमेश्वर दर्शन देंगे या नहीं यह तो नहीं पता लेकिन जब दीन हीन बीमार व्यक्ति की सेवा होगी तो उसकी आंखों में परमेश्वर के दर्शन स्वतः हो जाएंगे।
कार्यशाला में सिकल सेल एनीमिया की बीमारी से ग्रसित बच्चों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि आयुर्वेद के माध्यम से उनका स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री पटेल एवं अन्य अतिथियों ने मिशन नेत्रज्योति अंतर्गत चश्मा, सिकल सेल दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, पोषण किट, विधवा पेंशन कार्ड एवं स्व-सहायता समूह को राशि वितरित की। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्जवलन, भगवान धनवंतरी एवं जननायक बिरसामुण्डा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। राज्यपाल श्री पटेल का स्वागत अंगवस्त्र, तुलसी पौधा एवं गोंडी पेंटिंग भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ एवं अंत में राष्ट्रगान का गायन किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्मृतिचिन्ह स्वरूप राज्यपाल श्री पटेल को गोंडी पेंटिंग भेंट की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुर्वेद महासम्मेलन के प्रतिनिधि, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री जयदत्त झा, संभाग आयुक्त श्री धनंजय सिंह, आईजी बालाघाट श्री संजय सिंह, डीआईजी बालाघाट श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा सहित अन्य संबंधित अधिकारी, परंपरागत वैद्य, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
1.015kg स्मैक बरामद हुई है. SSP संजय कुमार वर्मा ने इस स्मैक की कीमत 10 करोड़ बताई है

1.015kg स्मैक बरामद हुई है. SSP संजय कुमार वर्मा ने इस स्मैक की कीमत 10 करोड़ बताई है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d