मौसम विभाग का बारिश के लिए अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, देवास, रायसेन, भोपाल, सागर, नरसिंहपुर, पचमढ़ी, जबलपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा में बिजली बारिश के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पांढुर्णा, डिंडोरी, अनुपपुर, आगर मालवा, राजगढ़, उज्जैन महाकालेश्वर, इंदौर, धार, रतलाम, मंदसौर के साथ-साथ नीमच, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, विदिशा, गुना, अशोकनगर, दमोह, पन्ना, कटनी में बिजली के साथ हल्की गरज के साथ बारिश होगी।
21-22 अगस्त को सिस्टम होगा ज्यादा स्ट्रॉन्ग
मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश से एक मानसून टर्फ गुजर रही है। इस वजह से इंदौर-उज्जैन संभाग में तेज बारिश हो रही है। वहीं, 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन, दो टर्फ और एक लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है। 21-22 अगस्त को सिस्टम ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहेगा।


