अर्चना तिवारी 12 दिन पहले रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थीं, जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होते ही जीआरपी पुलिस ने जांच शुरू की और लगातार तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन तथा मुखबिर तंत्र के आधार पर टीम गठित की।
पुलिस की मेहनत रंग लाई और महिला को नेपाल बॉर्डर के निकट स्थित लखीमपुर खीरी से सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस टीम अर्चना तिवारी को लेकर भोपाल रवाना हो चुकी है।
पुलिस अधीक्षक रेल राहुल कुमार ने बताया कि अर्चना तिवारी को मामले में आवश्यक पूछताछ की जा रही है। वहीं, महिला के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
क्या बोले रेल पुलिस अधीक्षक भोपाल


