चीतल के शिकार के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी
रिपोर्ट दुर्ग सिंह यादव
सागर। उत्तर वन मंडल खुरई के अंतर्गत वन परिक्षेत्र जमुनिया में चीतल के अवैध शिकार के मामले में कार्रवाई करते हुए सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी वीरेंद्र तिवारी, वनरक्षक लक्ष्मण प्रजापति, वनरक्षक वीर प्रताप सिंह एवं रतिराम साहू की टीम ने दो फरार आरोपियों धर्मेन्द्र पिता अमोल यादव सेमरा जमूदीप पप्पू उर्फ सुरेश पिता शिवप्रसाद लोधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी वीरेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चीतल के शिकार से संबंधित यह एक संगठित अपराध है, जिसमें अभी और भी आरोपी फरार हैं। वन विभाग की टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है, और शीघ्र ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वन विभाग की इस सक्रियता से क्षेत्र में अवैध शिकार के मामलों पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


