कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीपल विधानसभा के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत ढाबला घोसी में ग्रामीणों को टूटी पुलिया पर आने-जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है,बारिश के मौसम में दल-दल भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर है ग्रामीणजन बरसात में मरीजों को चारपाई लेट कर टुटी पुलिया को पर करवाना पड़ रहा है,जिसने भाजपा सरकार के विकास की पोल खोल कर रख दी है,जबकि कालापीपल विधानसभा में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं,लेकिन गांवों की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है,जिसका जीता जगता उदाहरण ग्राम पंचायत ढाबला घोसी में देखने को मिला,ग्राम ढाबला घोसी के लोगों लिए बारिश के समय मुसीबत भरा रहता है,गांव की पुलिया कई सालों से टूटी हुई है,पाइप उखड़े पड़े हैं और सड़क पूरी तरह दल-दल में तब्दील हो गई है,हालात ऐसे हैं कि बीमार मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई पर उठाकर कीचड़ और पानी से होकर गुजरना रहा है,लेकिन जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण जनों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है,
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में यह रास्ता पूरी तरह से कट जाता है,बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है और महिलाएं रोजाना बड़ी परेशानी झेलती हैं,एंबुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पाती,जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है,जब इस मामले क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी से बात करना चाही गई तो उनके द्वारा बात फोन नहीं उठाया गया…!
इनका कहना है…।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि हरिओम धौलपुर ने बताया कि”विधायक घनश्याम चंद्रवंशी से पुलिया निर्माण
हमारे द्वारा मांग की गई है, दो-तीन बार पंचायत द्वारा मोरम डलवा दी गई है एवं एक बार जन सहयोगस भी मुरम डलवा दी गई हैं,जैसे ही पुलिया मंजूरी हो जाएगी पुलिया बनवा दी जाएगी,


