रिपोर्टर संतोष चौबे
कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देश पर आगामी 23 अगस्त को कल्दा के वन परिक्षेत्र कार्यालय के निकट सुबह 11 बजे से जन समस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय आम जनता की समस्याओं के निराकरण सहित पात्र लोगों को योजनाओं का तत्काल लाभ प्रदान करना भी सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणजनों को सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। शिविर आयोजन के दो दिवस पूर्व से कल्दा में आधार केन्द्र भी संचालित किया जाएगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने जन समस्या निवारण शिविर में उत्तर वनमंडल सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ पवई, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, श्रम पदाधिकारी, अधीक्षक भू-अभिलेख, जिला समन्वयक जनअभियान परिषद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री, महाप्रबंधक जल निगम, जिला संयोजक सहित उप संचालक कृषि, उद्यानिकी और पशु चिकित्सा सेवायें को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई को भी आवश्यक कार्यवाही व व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देशित किया गया है।


