कटनी (17 अगस्त) – श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शासकीय महाविद्यालय बरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य प्रो. आर के त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविन्द सिंह के निर्देशन एवं श्री नारायण सेवा समिति कुआं के संयोजक व पदाधिकारियों तथा रा. से. यो. स्वयंसेवको के नेतृत्व में ग्रामवासियों के सहयोग से गोद ग्राम कुआं के श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की गई शानदार तथा मनमोहक प्रस्तुतियों एवं राधा कृष्ण की अलौकिक झांकी ने उपस्थित ग्रामवासियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अगले चरण में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें श्री नारायण सेवा समिति द्वारा विजेता प्रतिभागियों को 100 रूपये से 2000 रुपये तक की नकद ईनामी राशि एवं पेन देकर पुरुस्कृत किया गया।
अंत में समिति द्वारा उपस्थिति सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों को विभिन्न प्रकार के पकवान तथा प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, श्री नारायण सेवा समिति कुआं के पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।


