मां और बच्चे का रिश्ता ही एक ऐसा रिश्ता है जिसकी पवित्रता इस कलयुग में भी बरकरार है. लेकिन देश की राजधानी से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर किसी का भी इंसानियत पर से विशवास उठ जायेगा. दिल्ली के हौज काजी इलाके में एक 39 वर्षीय एक शख्स पर अपनी ही मां के साथ रेप का आरोप लगा है. यह घटना तब हुई जब महिला अपने पति और बेटी के साथ सऊदी अरब की तीर्थयात्रा करके लौटी थीं. मां की शिकायत पर दरिंदे बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है.
महिला ने पुलिस को बताया कि वह 25 जुलाई को अपने पति (72 वर्ष) और बेटी के साथ सऊदी अरब तीर्थयात्रा के लिए गई थीं. इस दौरान उनका बेटा बार-बार पिता को फोन करके मां पर चरित्रहीनता का आरोप लगाता रहा. वह पिता पर दबाव डाल रहा था कि तुरंत दिल्ली लौटकर मां से तलाक ले लें.
परिवार 1 अगस्त को दिल्ली लौटा. उसी दिन बेटे ने मां के साथ मारपीट की और अगले दिन फिर से हमला करने की कोशिश की. महिला डर के कारण कुछ दिन के लिए अपनी बड़ी बेटी के ससुराल में जाकर रहने लगीं, लेकिन हालात सुधरे नहीं.
11 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे जब महिला घर लौटीं तो बेटा उनसे अकेले में बात करने पर अड़ा रहा. फिर उसने कमरे को अंदर से बंद कर दिया और चाकू व कैंची से धमकाया. इसी दौरान उसने कथित तौर पर अपनी मां का रेप किया.


