भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव पर कायरी राधा कृष्ण मंदिर से पूजा अर्चना कर विशाल मोटरसाइकिल रैली प्रारंभ की मोटरसाइकिल रैली महूखाल, कायरी, डोमरा, गोराखाल ,खूमि बड़वानी ,धनपाड़ा होते हुए रहटगांव पहुंची।भगवान कृष्ण जन्माष्टमी की रैली वसुदेव कुटुंबकम के भाव को लेकर समाज को एक सूत्र में बांधने एकता एवं अखंडता को लेकर विशाल रैली निकाली गई। मोटरसाइकिल रैली ग्वाल बंसी समाज के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के नेतृत्व में निकाली गई कार्यक्रम का संचालन जिला समिति सचिव ओमनारायण यादव द्वारा द्वारा किया गया।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


