आज जब पूरा देश कृष्ण जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मना रहा है तो वही कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नयाखेड़ा सरपंच पर हासिया से हमला कर घायल कर दिया जिस पर पीड़ित सरपंच ने रीठी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई l
ग्राम नयाखेड़ा सरपंच खिलावन सिंह ठाकुर ने बताया कि जन्माष्टमी का
कार्यक्रम बीच गांव में रंगमंच के पास शाम 6:00 बजे बड़े ही धूमधाम से से मनाया जा रहा था जिस कार्यक्रम में भाई मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे । परंतु कुछ सामाजिक तत्वों के कारण शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया । तो वहीं बीच बचाव करते समय मंगल पिता लालू बर्मन ने हसिया से हमला कर दिया जिससे मेरे दाएं हाथ की उंगलीयो मैं गहरी चोट आई ।
वही रीठी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले को जांच मैं लिया,,।
हरिशंकर बेन


