• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*कुकड़ीखापा वॉटरफॉल ट्रेक 2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न* *युवाओं ने प्रकृति एवं साहसिक गतिविधियों का उठाया आनंद*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 16, 2025
in छिन्दवाडा
0
*कुकड़ीखापा वॉटरफॉल ट्रेक 2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न*  *युवाओं ने प्रकृति एवं साहसिक गतिविधियों का उठाया आनंद*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिंदवाड़ा- 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की स्थानीय सतपुड़ा इकाई के द्वारा आयोजित “कुकड़ीखापा वॉटरफॉल ट्रेक” 15 अगस्त 2025 को उत्साह,उमंग और जोश के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कुकड़ीखापा रोमांचक ट्रेक में लगभग 125 प्रतिभागियों ने सहभागिता दी, जिनमें 4 वर्षीय वंशिका चोखंदरें सहित 10 नन्हें बच्चे, 70 युवा, 45 महिलाएं और 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक श्री चितवार जी भी सम्मिलित रहे।

सुबह निर्धारित समय पर प्रतिभागी छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 पर एकत्र हुए, जहां से ट्रेन द्वारा कुकड़ीखापा रेलवे स्टेशन पहुंचे।वहां से घने जंगलों और रोमांच से भरे रास्तों से लगभग 2 किलोमीटर का मनमोहक प्राकृतिक पदयात्रा करते हुए सभी प्रतिभागी कुकड़ीखापा जलप्रपात तक पहुंचे। पूरे रास्ते में हरियाली,झरनों और पहाड़ी दृश्यों का आनंद लेते हुए प्रतिभागियों ने प्राकृतिक वातावरण में विशेष समय बिताया । इसी यात्रा के दौरान छिंदवाड़ा जिले के जाने माने सर्प विशेषज्ञ श्री हेमंत गोदरे जी और उनकी टीम ने प्रतिभागियों को विषैले जीव जंतुओं से बचाव के तरीके एवं सामान्य उपचार के बारे में भी बताया ।
ट्रेक के दौरान प्रतिभागियों को 5 अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया था, प्रत्येक समूह का नेतृत्व एक अनुभवी ट्रेक लीडर और सहायक ने किया। सुरक्षा,प्राथमिक उपचार, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की विशेष व्यवस्था के कारण यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और यादगार रही ।
सतपुड़ा इकाई के सचिव एवं पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय चौरई में पदस्थ श्री हिमांशु जायसवाल, कार्यक्रम निर्देशक श्री मोहित सूर्यवंशी और इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अरविंद भट्ट ने बताया कि इस ट्रेक का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर स्वस्थ जीवनशैली, साहसिक गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। संस्था के चेयरमैन श्री प्रदीप बाल्मीकि, SDOP थाना बंडा सागर के निर्देशन में विगत तीन वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुकड़ीखापा जलप्रपात में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन द्वारा निरंतर ट्रेकिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन,उत्साह और आपसी सहयोग का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने जलप्रपात स्थल पर समूह फोटो खिंचवाया और श्री जितेंद्र फटिंग द्वारा सभी प्रतिभागियों को भोजन उपलब्ध कराने के उपरांत शाम को छिंदवाड़ा वापस लौटे। आयोजन टीम ने प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में ऐसे और भी रोमांचक ट्रेक आयोजित करने की घोषणा की। इस ट्रैक को सफल बनाने में भारतीय रेल,भारतीय पुलिस, कलेक्ट्रेट,शिक्षा विभाग, जिला पंचायत एवं पर्यटन विभाग, ग्राम पंचायत और वन विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग का भी भरपूर सहयोग मिला ।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जालपा वार्ड में मना हर घर तिरंगा, घर-घर स्वच्छता कार्यक्रम  आंगनबाड़ी,कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का महापौर ने बढ़ाया उत्साह

जालपा वार्ड में मना हर घर तिरंगा, घर-घर स्वच्छता कार्यक्रम आंगनबाड़ी,कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का महापौर ने बढ़ाया उत्साह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.