MPNEWSCAST ( मनीष गौतम)
जेपीवी डी ए वी विद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष- उल्लास के साथ मनाया गया यह कार्यक्रम विद्यालय की चेयर पर्सन एवं मुख्य अतिथि श्रीमती प्रभांशु चमड़िया , विशिष्ट अतिथि डॉ एच एस नेमा , श्री मति कृतिका लहरिया डॉक्टर कमलनयन लहरिया , डॉक्टर अमित साहू , डॉक्टर शोभित चौदहा , मनोज सोनी अधिवक्ता हाईकोर्ट एवं अन्य अतिथि जनों की उपस्थिति एवं मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री संजीव कुमार सिन्हा जी की अध्यक्षता में पूर्ण हुआ अतिथि जनों का विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तत्पश्चात अतिथि जनों ने देश के शहीदों को स्मरण करते हुए अमरजवान ज्योति स्मारक पर पुष्पमाला समर्पित कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यवस्थित ढंग से सजे संवरे प्रांगण में मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ ही सभी उपस्थित अतिथि जनों व विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से देश के कार्यों को व्यवहारिक जीवन में उतारने एवं राष्ट्र के विकास में उद्धत होने हेतु आह्वान किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए तथा देश के भक्तों को स्मरण करते हुए है शान तिरंगा कक्षा छठी के विद्यार्थी अद्विक भट्टाचार्य द्वारा प्रस्तुति दी गई तत्पश्चात मार्शल आर्ट का कलात्मक प्रदर्शन विद्यार्थियों के द्वारा किया गया लयबद्ध तरीकों से कक्षा नर्सरी एवं एल के जी के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया । वहीं यूकेजी के छात्रों के द्वारा फैंसी ड्रेस की मनमोहक प्रस्तुति हुई अगले क्रम में कक्षा पहली की विद्यार्थी सुरभी जयसवाल ने देश के शहीदों को स्मरण करते हुए अंग्रेजी भाषा में अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों द्वारा श्री धाम वृंदावन के मनोभावों को प्रकट करता हुआ गोविंद आला रे मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया ।देखी है सारी दुनिया नृत्य के द्वारा कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया जो भारत के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करता है इसी क्रम में कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत गाया गया। कक्षा सातवीं के शाश्वत विश्वकर्मा द्वारा देश प्रेम को प्रकट करते हुए अपने विचार व्यक्त किए गए कक्षा चौथी के विद्यार्थियों द्वारा नए भारत का चेहरा विषय पर मंत्र मुग्ध करने वाला सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। पाकिस्तान को सबक सिखाता हुआ हाल ही की घटना ऑपरेशन सिंदूर पर कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक नृत्य नाटिका का प्रस्तुतिकरण किया गया। तत्पश्चात तीनों सेनाओं के सैनिकों को समर्पित विषय आधारित वंदे मातरम थीम डांस पर कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने अदभुत प्रस्तुति दी इसी अवसर पर गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य महोदय द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य महोदय द्वारा उद्बोधन के रूप में विद्यार्थियों को शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण करने के लिए एवं देश के प्रति समर्पण की भावना से भी प्रेरित किया । मंच संचालन श्रीमती रति विश्वास एवं श्री हेमंत श्रीवास्तव ने किया इसी अवसर पर पुलिस लाइन कटनी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जे पी वी डी ए वी विद्यालय के कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती अर्पणा मिश्रा एवं श्रीमतीपूर्णिमा उसरेटे के मार्गदर्शन एवं सहयोग में अनेकता में एकता विषय संबंधी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर अन्य विद्यालय के विद्यार्थियों के समक्ष अपना स्थान सुनिश्चित किया। शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम की समाप्ति हुई


